दिल्ली में वायु प्रदूषण पर गरमाया विवाद: पर्यावरण मंत्री मनजिंद सिंह ने AAP को लगाई फटकार, MCD के मेयर और अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने की उठाई मांग

पर्यावरण मंत्री मनजिंद सिंह ने AAP को लगाई फटकार, MCD के मेयर और अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने की उठाई मांग
  • दिल्ली में प्रदूषण को लेकर गरमाई सियासत
  • पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आप पर साधा निशाना
  • MCD के मेयर और अधिकारियों को लगाई फटकार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता को सुधारने के लिए रेखा गुप्ता सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। लेकिन, दिल्ली में कूड़े के ढ़ेरों को जलाने के लिए विपक्ष जमकर हमलावर है। इस बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी शासित नगर निगम (एमसीडी) पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि यह जानबूझकर प्रदूषण बढ़ाने की साजिश है।

एमसीडी पर मनजिंदर सिंह की फटकार

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "पिछले कुछ दिनों से दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बेहतर हुआ था, लेकिन अब कई जगहों पर कूड़े के ढेर में आग लगाई जा रही है। मुझे इस तरह की घटनाओं की लगातार जानकारी मिल रही है।" इस संबंध में उन्होंने बीती रात की घटना का वीडियो एक्स पर शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा कि AAP-नियंत्रित MCD के तहत यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पर्यावरण मंत्री ने आगे कहा कि दिल्ली में BJP सरकार प्रदूषण कम करने के लिए निरंतर काम रही है। लेकिन अब जानबूझकर आग लगाकर दिल्ली की हवा को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने इसे एमसीडी की आप सरकार की सोची-समझी साजिश बताया है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि इस जन-विरोधी व्यवहार पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अलावा सिरसा ने MCD के मेयर और जिम्मेदार अधिकारियों पर मामला दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

दिल्ली में सर्दियों में प्रदूषण की समस्या

बता दें, दिल्ली में हर साल सर्दियों में गंभीर प्रदूषण संकट की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। दिल्ली से सटे राज्यों के बॉर्डर से पराली जलाने, कूड़े के ढ़ेरों में आग लगने और गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण से एक्यूआई लेवल काफी ज्यादा बिगड़ जाता है।

Created On :   21 March 2025 8:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story