दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: AAP सरकार पर जमकर बरसें भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा, कापसहेड़ा में जल संकट का लगाया गंभीर आरोप

AAP सरकार पर जमकर बरसें भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा, कापसहेड़ा में जल संकट का लगाया गंभीर आरोप
  • दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव
  • राज्य की 70 सीटों पर आप, भाजपा और कांग्रेस में मुकाबला
  • संबित पात्रा ने आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने है। इससे पहले राज्य में सोमवार शाम से राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार थम गया था।। सूबे में वोटर्स को रिझाने के लिए सर से एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। इस बीच बिजवासन विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी कैलाश गहलोत चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं।

संबित पात्रा ने आप सरकार पर लगाया आरोप

इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की आम आदमी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आप पर बिजवासन विधानसभा के अंतर्गत कापसहेड़ा गांव में पानी सप्लाई बंद करवाने का आरोप लगाया है। इसके अलावा संबित पात्रा ने आप पर बड़ा जल घोटाला चलाने का आरोप भी लगाया है।

संबित पात्रा ने कहा, "बिजली के खंभों पर पानी की पाइपों का जाल बिछा है। पूरे बिजवासन क्षेत्र में जल माफिया ने कब्जा किया हुआ है। बाकायदा प्राइवेट मीटर लगा कर बिल भुगतान लेते हैं।" भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि कापसहेड़ा एवं आसपास अवैध मीटर लगा कर जल सप्लाई हो रही है। बीजेपी प्रवक्ता के मुताबिक 800 रुपये महीने की दर से नहाने-धोने का बोरिंग वाटर मिलता है। कापसहेड़ा में लोगों को घरों में पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की कलई खुल गई है। जल माफिया को आप सरकार का खुला समर्थन है।

आप सरकार को बताया जल माफिया

संबित पात्रा ने बीजेपी की तरफ से जल माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि बीजेपी की लड़ाई जल माफिया के खिलाफ जारी रहेगी। संबित पात्रा ने कहा, "दिल्ली के लोगों को न्याय दिलाने में बीजेपी पीछे नहीं रहेगी. पानी दिल्ली के लोगों का अधिकार है।"

उन्होंने आरोप लगाया कि बोरिंग पर रोक के बावजूद जल बोर्ड की कृपा बनी हुई है। जल बोर्ड की कृपा से दर्जनों अवैध बोरिंग आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी चला रहे हैं। संबित पात्रा के अलावा बीजेपी प्रत्याशी कैलाश गहलोत ने कहा कि प्रचार के दौरान कापसहेड़ा गांव में जल संकट की जानकारी हुई। उन्होंने जीत के बाद 100 दिन में हर घर को दिल्ली जल बोर्ड का कनेक्शन दिलाने का संकल्प लिया। दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने भी जल माफिया की पोल खोली।

Created On :   4 Feb 2025 1:09 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story