Delhi Politics: 'उम्मीद करता हूं कि वे दिल्ली की जनता से किए गए सारे वादे पूरे करेंगी', रेखा गुप्ता सीएम चुने जाने के बाद सामने आई केजरीवाल की प्रतिक्रिया

उम्मीद करता हूं कि वे दिल्ली की जनता से किए गए सारे वादे पूरे करेंगी, रेखा गुप्ता सीएम चुने जाने के बाद सामने आई केजरीवाल की प्रतिक्रिया
  • रेखा यादव चुनी गईं विधायक दल की नेता
  • कल लेंगी सीएम पद की शपथ
  • अरविंद केजरीवाल ने दी ब

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली मुख्यमंत्री पद के लिए चुनी गईं रेखा गुप्ता बुधवार रात को उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले बुधवार शाम को ही वह बीजेपी विधायक दल की नेता चुन गईं। अब वह कल यानी गुरुवार को रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी।

रेखा गुप्ता को दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री चुने जाने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत तमाम नेताओं ने बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता को बहुत-बहुत बधाई। मैं उम्मीद करता हूं कि दिल्ली की जनता से किए गए सारे वादे वह पूरे करेंगी। दिल्ली की जनता के विकास और भले के हर कार्य में हम उन्हें सहयोग करेंगे।"

वहीं, दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने एक्स पोस्ट में लिखा, "दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता जी को बधाई। यह खुशी की बात है कि दिल्ली का नेतृत्व एक महिला करेंगी। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली वालों से किए गए वादे पूरे होंगे। दिल्ली के विकास के लिए आम आदमी पार्टी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।"

प्रवेश वर्मा समेत ये 6 विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

रेखा गुप्ता के सीएम चुने जाने के बाद अब सबकी नजरें उनकी कैबिनेट पर हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में 6 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इनमें प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्रराज, कपिल मिश्रा, आशीष सूद और पंकज सिंह के नाम शामिल हैं।

कल होगा शपथ ग्रहण समारोह

बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान उन्होंने विधायकों के समर्थन वाला पत्र उपराज्यपाल को सौंपा और सरकार बनाने का न्योता दिया। 20 फरवरी यानी कल दिल्ली के रामलीला मैदान में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।

Created On :   20 Feb 2025 12:01 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story