Delhi Assembly Session: सदन में आज पेश होगी CAG रिपोर्ट, बीजेपी विधायकों ने AAP को घेरा, कहा- आज पता चलेगा जनता को कितना लूटा?

- आज सत्र का दूसरा दिन
- बीजेपी ने साधा आप पर निशाना
- सदन में हंगामा होने की आशंका
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा सत्र का आज (25 फरवरी) दूसरा दिन है। आज सदन में CAG रिपोर्ट पेश की जाएगी। इसी संबंध में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही, आम आदमी पार्टी पर भी जोरदार निशाना साधा है। मंत्री परवेश वर्मा ने कहा कि आज पता चलेगा कि दिल्ली की जनता को कितना लूटा गया है? वहीं, मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार का खुलासा आज होगा।
मंत्रियों को भेजा जाएगा जेल
दिल्ली विधानसभा में आज पेश की जाने वाली सीएजी रिपोर्ट के को लेकर बीजेपी विधायक रविन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि हम तैयार हैं, आज CAG रिपोर्ट पेश की जाएगी। उन्होंने (AAP) जो दिल्ली की जनता की कमाई को अपने प्रचार-प्रसार में उड़ाया है और जिस प्रकार का भ्रष्टाचार किया है उसकी वसूली उनसे की जाएगी। जितने भी भ्रष्टाचार हुए हैं वो CAG रिपोर्ट के आधार पर जांच होगी और उनके आधे से ज्यादा मंत्रियों को जेल भेजा जाएगा।
'जनता को किनता लूटा'
दिल्ली के मंत्री परवेश वर्मा ने कहा कि हम जिसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे CAG रिपोर्ट का आज पेश किया जाएगा। हम उसमें देखेंगे कि दिल्ली की जनता को कितना लूटा गया है।
इसके अलावा भाजपा नेता मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि आज जनता को पता लग जाएगा कि जो व्यक्ति (अरविंद केजरीवाल) 10 साल तक सत्ता में रहा हो और दिल्ली के लोगों के साथ क्या किया हो? आज CAG रिपोर्ट की वजह से उनका पर्दाफाश हो जाएगा।
मनजिंदर सिंह सिरसा ने आप को घेरा
दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि आज दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए घोटाले जो CAG रिपोर्ट द्वारा सामने आए थे जिसको पिछले 3 साल से उन्होंने दबा रखा था। ऐसी 14 रिपोर्ट आज पेश की जाएंगी। अरविंद केजरीवाल ने इतने समय तक इसलिए दबा रखा था क्योंकि उन्होंने जो लूटा था वो CAG ने हाईलाइट करके निकाल लिया था और उन्हें पता था कि अगर रिपोर्ट सामने आ जाएगी तो उनकी लूट, घोटाले और भ्रष्टाचार सामने आ जाएंगे।
Created On :   25 Feb 2025 10:46 AM IST