Delhi Assembly Elections Results 2025: चुनाव के रिजल्ट के बीच ही संजय राउत ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'कांग्रेस और आप अगर साथ रहते तो...'

चुनाव के रिजल्ट के बीच ही संजय राउत ने दिया बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस और आप अगर साथ रहते तो...
  • रिजल्ट के बीच संजय राउत की टिप्पणी
  • संजय राउत ने आप और कांग्रेस पर साधा निशाना
  • बीजेपी चल रही आगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को काफी झटके लग रहे हैं। इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, दिल्ली में भी महाराष्ट्र पैटर्न लागू किया गया है। महाराष्ट्र में विपक्षी पार्टियां बीजेपी पर धांधली के आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा है कि, दिल्ली में जीत हासिल करने की कोशिश जारी है। कांग्रेस और आप अगर साथ आ जाते तो, बहुत ही अच्छा रहता। कांग्रेस और आप की दुश्मन बीजेपी है। अगर कांग्रेस और आप साथ होते तो एक घंटे में ही जीत जाते।

क्या कहा संजय राउत ने?

संजय राउत ने कहा है कि, दिल्ली में भी महाराष्ट्र पैटर्न लागू किया जा रहा है। लीडरशिप को खत्म करो। जो भी पीएम मोदी के सामने खड़ा हो, उसको खत्म करो। यही, हरियाणा में हुआ है, महाराष्ट्र में 39 लाख वोट्स वोटर लिस्ट में डाल कर जीत लिया गया है। संजय राउत दावा करते हुए नजर आए हैं कि, लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच ही 39 लाख वोटर्स भी महाराष्ट्र में बढ़ाए गए थे, इसमें बड़ी धांधली हुई है। इसमें बीजेपी को भी काफी ज्यादा फायदा मिला है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट

अब तक के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो, बीजेपी 48 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी 22 सीटों से बढ़ रही है। यहां सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत होती है। अगर यही रुझान नतीजों में बदले तो 27 साल बाद दिल्ली की गद्दी पर बीजेपी देखने मिलेगी। वहीं 10 साल बाद आप सत्ता से बाहर होगी।

Created On :   8 Feb 2025 12:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story