दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: प्रियंका गांधी ने परिवार के साथ किया मतदान, दिल्ली की जनता से की खास अपील, कहा - "संविधान ने आपको..."
![प्रियंका गांधी ने परिवार के साथ किया मतदान, दिल्ली की जनता से की खास अपील, कहा - संविधान ने आपको... प्रियंका गांधी ने परिवार के साथ किया मतदान, दिल्ली की जनता से की खास अपील, कहा - संविधान ने आपको...](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/05/1400595-.webp)
- दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव
- राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी
- प्रियंका गांधी ने जनता से की वोटों करने की अपील
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। राष्ट्रीय राजधानी की जनता को वोटिंग के प्रति जागरूक बढ़ाने के लिए राजनेता अपील कर रहे हैं। इस बीच वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने दिल्लीवासियों से वोट देने की अपील की। कांग्रेस सांसद ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने दिल्लीवासियों से वोट करने की अपील की है। इससे पहले प्रियंका गांधी ने परिवार के साथ जाकर मतदान किया है। इसके बाद उन्होंने एक्स पर लिखा, "संविधान ने आपको जो शक्ति दी है आज उसका इस्तेमाल करने और अगले पांच साल के लिए अपना भविष्य निर्धारित करने का दिन है।" बता दें, प्रियंका गांधी ने परिवार के साथ जाकर पोलिंग बूथ जाकर मतदान किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता ने मतदाताओं से अपने मताधिकार को सही तरीके से प्रयोग करने की अपील की।
प्रियंका गांधी ने परिवार के साथ किया मतदान
इसके अलावा सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने कहा कि एक वोट न केवल व्यक्तिगत रूप से एक नागरिक को ताकतवर बनाता है बल्कि ये पूरे समाज और दिल्ली को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर अपने परिवार के साथ वोट डालने का अनुभव शेयर करते हुए ये संदेश दिया कि मतदान सभी के लिए अहम है। उनका कहना है कि सोच-समझ कर वोट डालना लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है।
दरअसल, प्रियंका गांधी का ये संदेश लोकतंत्र के महत्व को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मतदान एक जिम्मेदारी है जो हर नागरिक को निभानी चाहिए। उन्होंने ये स्पष्ट किया कि चुनावों में भाग लेकर हम अपने भविष्य का निर्माण करते हैं और सही नेताओं का चयन कर लोकतंत्र को मजबूत करते हैं। उनका ये संदेश दिल्लीवासियों को मतदान की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है।
दिल्ली की जनता से की खास अपील
माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी की अपील ने दिल्लीवासियों में चुनावी जागरूकता बढ़ाई है। उनके परिवार के साथ मतदान करने का उदाहरण और वोट डालने के महत्व पर जोर देने से लोगों में उत्साह और जिम्मेदारी की भावना पैदा हुई है।
Created On :   5 Feb 2025 4:30 PM IST