सदन में आरोप -प्रत्यारोप: कांग्रेस ने मणिपुर में अशांति का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर कई मुद्दों को लेकर आरोप लगाया

कांग्रेस ने मणिपुर में अशांति का जिक्र करते हुए  केंद्र सरकार पर कई मुद्दों को लेकर आरोप लगाया
  • प्रधानमंत्री मोदी के मणिपुर न जाने पर उठाए सवाल
  • भाजपा सांसद बोले- मोदी सरकार में उत्तर पूर्व में विकास हुआ
  • गोगोई ने अमेरिकी टैरिफ का विषय उठाया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में आज मंगलवार को मणिपुर के बजट पर चर्चा हुई। विपक्षी दल कांग्रेस ने मणिपुर में अशांति का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर कई मुद्दों को लेकर आरोप लगाया। कांग्रेस ने सरकार पर वास्तविक हालातों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। सदन में कांग्रेस ने सत्तारूढ़ दल को घेरने की पूरी कोशिश की। सदन में उस समय हंगामा हुआ जब बीजेपी ने सड़क और रेल संपर्क से जोड़ने का श्रेय मोदी सरकार को दिया। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा आज पूरी सरकार सिर्फ सुर्खियों को नियंत्रित करने पर जोर दे रही है। वह भाषणों पर अधिक निर्भर है। सरकार वास्तविक स्थिति पर फोकस नहीं कर रही।

गोगोई ने कहा 2023 में सदन में अविश्वास प्रस्ताव के जवाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर में जल्द शांति लाने का आश्वासन दिया था लेकिन करीब 21 महीने बाद भी राज्य की स्थिति गंभीर है और वहां राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया है। कांग्रेस नेता ने कहा पीएम मोदी आज तक मणिपुर क्यों नहीं गए? गृह मंत्री को राज्य में राष्ट्रपति शासन की नैतिक जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के उत्तर पूर्व क्षेत्र में बंदूक की नोंक और पुलिक के गश्त और दहशत से शांति नहीं आएगी। उन्होंने आगे कहा मणिपुर नागरिकों को सुनना होगा। इसी बीच बीजेपी सदस्य निशिकांत दुबे ने ने कांग्रेस नेता को टोक कर कहा आप केवल अनुदान की अनुपूरक मांगों पर बोल सकते हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी ऐसा ही कुछ कहा।

Created On :   11 March 2025 5:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story