दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 नतीजा: 'कांग्रेस ने लगाई है 'शून्य की दोहरी हैट्रिक'...', पीएम मोदी ने साधा निशाना
![कांग्रेस ने लगाई है शून्य की दोहरी हैट्रिक..., पीएम मोदी ने साधा निशाना कांग्रेस ने लगाई है शून्य की दोहरी हैट्रिक..., पीएम मोदी ने साधा निशाना](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/08/1401706-.webp)
- दिल्ली में कांग्रेस को मिली 0 सीटों पर जीत
- बीजेपी ने दिल्ली हासिल की प्रचंड जीत
- राज्य में आप को 22 सीटें मिली
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली चुनाव में कांग्रेस को निराशाजनक प्रदर्शन का सामना करना पड़ा है, उसने "शून्य की दोहरी हैट्रिक" हासिल की है। देश की राजधानी में लगातार छह बार देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी एक भी सीट हासिल करने में विफल रही है। यह मतदाताओं के बीच कांग्रेस के प्रति कम होते भरोसे को दर्शाता है। पहले मैंने उल्लेख किया था कि कांग्रेस एक परजीवी पार्टी की तरह काम करती है, जो अपने सहयोगियों को नीचे खींचती है। ऐसा लगता है कि यह एक-एक करके अपने गठबंधनों को व्यवस्थित रूप से कमजोर और खत्म कर रही है।
बता दें कि, 2014 के बाद कांग्रेस ने लगातार तीन बार लोकसभा और तीन बार विधानसभा चुनाव में जीरो सीट हासिल की है। ऐसे में आज पीएम मोदी ने कहा है कि कांग्रेस ने "शून्य की दोहरी हैट्रिक" लगाया है।
कांग्रेस पर हमला
पीएम मोदी ने कहा कि पिछली बार मैंने कहा था कि कांग्रेस एक परजीवी पार्टी बन चुकी है। ये खुद तो डूबती है, अपने साथियों को भी डुबोती है। कांग्रेस, एक के बाद एक अपने सहयोगियों को खत्म कर रही है।आज कांग्रेस देशहित की नहीं, अर्बन नक्सलियों की राजनीति कर रही है। कांग्रेस के नेता जब कहते हैं कि वो भारत से लड़ रहे हैं, Indian state से लड़ रहे हैं। ये नक्सलियों की भाषा है। ये समाज में, देश में अराजकता लाने की भाषा है।यहां दिल्ली में तो AAP-दा भी उसी अर्बन नक्सली सोच को ही आगे बढ़ा रही थी। कांग्रेस की ये अर्बन नक्सली सोच राष्ट्र की उपलब्धियों पर अटैक करती है।
Created On :   8 Feb 2025 9:55 PM IST