बिहार विधानसभा चुनाव 2025: क्या इंडिया गठबंधन से तेजस्वी यादव होंगे CM फेस? दिल्ली में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक के बाद कांग्रेस प्रभारी ने किया क्लियर

क्या इंडिया गठबंधन से तेजस्वी यादव होंगे CM फेस? दिल्ली में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक के बाद कांग्रेस प्रभारी ने किया क्लियर
  • बिहार में इस साल होने है विधानसभा चुनाव
  • इंडिया गठबंधन से तेजस्वी यादव के सीएम फेस होने की चर्चा
  • दिल्ली में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में मंथन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही महीने बाकी है। इसके लिए सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों ने तैयारियां तेज कर दी है। इस बीच दिल्ली में मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी के साथ मीटिंग की।

दिल्ली में बिहार कांग्रेस पदाधिकारियों की हुई मीटिंग

इस मीटिंग के बाद बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा, " हम मिलजुल कर बीजेपी और उनके सहयोगी दलों का सामना करेंगे।" इसके अलावा बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, "हमारा मुकाबला बीजेपी से है। बैठक में संगठन को मजबूत करने और चुनाव प्रचार को लेकर चर्चा हुई है। गठबंधन को लेकर कोई कंफ्यूजन नहीं है. बिहार में इंडिया गठबंधन का स्वरूप बना रहेगा।

क्या इंडिया गठबंधन से तेजस्वी यादव होंगे सीएम फेस

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के बीच हुई इस बैठक में इंडिया गठबंधन से सीएम फेस को लेकर भी मंथन हुआ। इसके लिए गठबंधन से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के नाम पर चर्चा हुई। इस पर कांग्रेस प्रभारी ने कहा, "जब बैठक होगी, तब तय होगा कि सीएम कौन होगा। फिलहाल, सीएम चेहरा घोषित करना है या नहीं, अभी कुछ भी बोलना ठीक नहीं होगा।"

मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया से की चर्चा

इस बैठक में बिहार कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ चर्चा होने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया से बातचीतकी। उन्होंने कहा, "बिहार में बदलाव की बयार बहने लगी है. बिहार की जनता — विकास, सामाजिक न्याय और अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। भर्ती परीक्षा में धांधली, पेपर लीक और बेरोजगारी से युवाओं में भयंकर नाराज़गी है। हम मौजूदा सरकार को हटाकर, बिहार में समावेशी विकास और सभी के अधिकारों को सुरक्षित करने वाली सरकार लाएंगे। आज इंदिरा भवन, नई दिल्ली में हमने बिहार के वरिष्ठ नेताओं से वार्ता कर, कांग्रेस पार्टी को मज़बूत बनाने और आगामी चुनाव की तैयारियों के बारे में विस्तार से चर्चा की।"

Created On :   25 March 2025 10:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story