कृषि मंत्री ने झूठ बोला: सदन में गलत बयान देने को लेकर शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएंगी कांग्रेस और आप

सदन में गलत बयान देने को लेकर शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएंगी कांग्रेस और आप
  • मंत्री चौहान पर देश को गुमराह करने का आरोप
  • मंत्री से जवाब पूछने के अधिकार से वंचित किया गया-आप
  • शिवराज के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया जाएगा-दिग्विजय

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस और आप पार्टी सदन में गलत बयान देने को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ सदन में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। दोनों दलों के नेताओं ने मंत्री चौहान पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

आप नेता संजय सिंह ने कहा सदन की परंपरा रही है कि यदि कोई मंत्री किसी सदस्य का नाम लेता है तो उसे पूछने का अधिकार दिया जाता है। कृषि मंत्री ने उनका नाम लिया, दिग्विजयसिंह का नाम लिया और रणदीपसिंह सुरजेवाला का नाम लिया लेकिन उन्हें मंत्री से जवाब पूछने के अधिकार से वंचित किया गया। कृषि मंत्री तथा मोदी सरकार किसानों को गुमराह कर रही है और खुद को किसानों का हितैषी बता रही है जो गलत है। मंत्री गलत जानकारी सदन को दे रहे हैं। इसको लेकर विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया जाएगा।

राज्यसभा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कृषि में समस्याएं हैं लेकिन उनके समाधान भी हैं। हम किसानों से बात करेंगे। किसान संघों से भी बात करेंगे। हम संवाद से समाधान की ओर बढ़ेंगे। हम सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। कौन कहता है कि आसमान में सुराख नहीं होता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों।

ज्यसभा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा जब कांग्रेस की सरकार अलग-अलग राज्यों में सत्ता में थी तब गोली चला करती थी और कई किसान मारे गए। 1986 में जब बिहार में कांग्रेस की सरकार थी, तब गोलीबारी में 23 किसान मारे गए थे। 1988 में इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर दिल्ली में 2 किसानों के ऊपर गोलीबारी की गई। 1988 में, उन्होंने मेरठ में किसानों पर गोलीबारी की और 5 किसान मारे गए।

आज सोमवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, रणदीप सिंह सुरजेवाला तथा आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने संसद भवन परिसर में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि किसानों को एमएसपी नहीं दिया गया है और किसान इसके लिए आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार ने इस बारे में गलत बयानी की है और गलत शपथ पत्र दाखिल किया है इसलिए उसके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया जाएगा।

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बीजेपी की केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि सरकार झूठ बोलने की आदी हो गई है और अब किसानों को एमएसपी देने को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा “कृषि मंत्री को वह लम्बे समय से जानते हैं कि वह झूठ बोलते हैं। उन्होंने किसानों का कर्ज कभी माफ नहीं किया और कर्ज माफ करने का गलत दावा कर रहे हैं।

Created On :   5 Aug 2024 12:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story