दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: दो दर्जन सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला? निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने किया बड़ा दावा

- 5 फरवरी को दिल्ली में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव
- 8 फरवरी को आएंगे विधानसभा चुनाव के नतीजे
- राज्य में बीजेपी, कांग्रेस और आप के बीच टक्कर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को वोटिंग संपन्न हुई। इससे पहले कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लोगों से सवाल पूछा कि क्या दिल्ली में कांग्रेस दूसरे नंबर की पार्टी बनेगी? संगम विहार- हर्ष चौधरी, बदरपुर- अर्जुन भडाना, बवाना- सुरेंद्र कुमार, सीलमपुर- अब्दुल रहमान, मटिया महल- असीम अहमद खान, सुल्तानपुर माजरा- जयकिशन। ऐसी 2 दर्जन सीटें हैं, जहां लड़ाई कांग्रेस बनाम बीजेपी है।
दिल्ली में बहुत सारी सीट कांग्रेस जीत रही है
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) February 5, 2025
क्या कांग्रेस दिल्ली में नंबर 2 पार्टी बनेगी
संगम विहार - हर्ष चौधरी
बदरपुर - अर्जुन भडाना
बवाना - सुरेंद्र कुमार
सीलमपुर - अब्दुल रहमान
मटिया महल - असीम अहमद ख़ान
सुल्तानपुर माजरा - जयकिशन
ऐसी 2 दर्जन सीटें हैं जहां लड़ाई
INC VS BJP
कई सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय!
दिल्ली में कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ा। जिसके चलते दिल्ली में कई सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। राज्य में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीधी फाइट है। इससे पहले पप्पू यादव ने अपनी पोस्ट में दिल्लीवासियों से अपील की थी कि कांग्रेस उम्मीदवारों को जिताएं, वही आपका विकास करेगी। सोशल मीडिया के जरिए पप्पू यादव ने जनता से कहा कि अनिल कुमार को पड़पटगंज और देवेंद्र यादव को बादली सीट से चुनाव जिताएं। साथ ही, उन्होंने कहा कि कांग्रेस की केवल एक मात्र पार्टी है जो दिल्ली में विकास कर सकती है।
AAP को करना पड़ रहा एंटी इनकंबेंसी का सामना
बता दें कि, 5 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए। अब नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। राज्य में कई सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुकाबला देखा जा रहा है। जिस पर कांग्रेस नेता अपना दावा ठोक रहे हैं। लेकिन नतीजे आने के बाद साफ हो जाएंगे कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी। बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता इस बार के चुनाव में जमकर प्रचार किया है। आम आदमी पार्टी को चुनाव के दौरान एंटी इनकंबेंसी का भी सामना करना पड़ा था।
Created On :   5 Feb 2025 6:55 PM IST