उत्तर प्रदेश सियासत: 'यूपी के लड़कों' पर सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा हमला, जिन्ना से की दोनों की तुलना, कहा पूरे नहीं होंगे मंसूबे

यूपी के लड़कों पर सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा हमला, जिन्ना से की दोनों की तुलना, कहा पूरे नहीं होंगे मंसूबे
  • सपा-कांग्रेस में जिन्ना की आत्मा- योगी
  • सपा-कांग्रेस ने सूबे में दंगा कराने का काम किया- योगी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों देश सुरक्षित- सीएम योगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि इस मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को बोलने का अधिकार नहीं है। अयोध्या और कन्नौज में उन्हीं की पार्टी के नेताओं द्वारा बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ किया गया है। उनकी सरकार के दौरान व्यापारियों में भी डर का माहौल बना हुआ था।

सीएम योगी बुधवार को अलीगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने को युवाओं को नियुक्ति पत्र, उद्यमियों को ऋण, विद्यार्थियों को टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण एवं ₹705 करोड़ की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिना सुरक्षा, सुशासन कुछ नहीं हो सकता है। प्रदेश में युवाओं को रोजगार मिल रहा है। साथ ही, निवेश भी आ रहे हैं। जिससे प्रदेश का विकास हो रहा है।

सपा-कांग्रेस में जिन्ना की आत्मा- योगी

सीएम योगी ने कहा कि मौजूदा समय में सपा हो या कांग्रेस इनके अंदर लगता है जिन्ना की आत्मा घुस गई है। जिन्ना ने देश का विभाजन करने का पाप किया था। जिसके बाद जिन्ना अंतिम समय में घुट-घुट कर मरा था। आज वही काम ये लोग (विपक्षी) कर रहे हैं। समाज को बांट रहे हैं। साथ ही, सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न कर रहे हैं। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों देश सुरक्षित है। विपक्ष का मंसूबा कभी भी कामयाब नहीं होगा। सीएम योगी ने कहा कि अलीगढ़ के डिफेंस कॉरिडोर में तोप बनेगी। जिससे दुश्मनों के दांत खट्टे किए जाएंगे। साथ ही, यहां बनी राइफल से अराजक ताकतों की छाती को छिन्न-भिन्न करने का काम किया जाएगा।

सपा-कांग्रेस ने सूबे में दंगा कराने का काम किया- योगी

सीएम योगी ने आगे कहा कि सपा-कांग्रेस ने प्रदेश में दंगा कराने का काम किया था। लेकिन हमारी सरकार दंगा नहीं हुआ है। किसी को बेटी व व्यापारी की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं करने देंगे। अगर ऐसा होता है तो उसे अंजाम भुगतना होगा। सबको सुरक्षा मिलेगा। साथ ही, हम कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं करेंगे। अगर कोई कानून-व्यवस्था को भंग करने की हिमाकत की तो आने वाली पीढियां याद रखेंगी।

सीएम ने लोगों से कहा कि प्रगति की रफ्तार को थमने नहीं दीजिए। यूपी में रफ्तार थमेगी तो देश की रफ्तार भी कम होगी। समाजवादी पार्टी का कन्नौज में 'नवाब' ब्रांड है। ये सब दंगा कराएंगे, विकास के कार्यों को बाधित करेंगे, नौजवानों को पलायन कराएंगे। मगर हम ऐसा नहीं होने देंगे।

Created On :   28 Aug 2024 11:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story