Maharashtra: बॉम्बे हाई कोर्ट ने CM फडणवीस को भेजा समन, कांग्रेस नेता प्रफुल्ल विनोदराव ने नागपुर साउथ वेस्ट सीट से जीत को दी चुनौती

बॉम्बे हाई कोर्ट ने CM फडणवीस को भेजा समन, कांग्रेस नेता प्रफुल्ल विनोदराव ने नागपुर साउथ वेस्ट सीट से जीत को दी चुनौती
  • बॉम्बे हाई कोर्ट ने CM फडणवीस को भेजा समन
  • कांग्रेस नेता प्रफुल्ल विनोदराव ने जीत को दी चुनौती
  • सीएम फडणवीस को 8 मई तक जवाब दाखिल करने के निर्देश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने कांग्रेस नेता प्रफुल्ल विनोदराव गुडाधे की याचिका को लेकर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को समन भेजा है। कांग्रेस नेता की इस याचिका में फडणवीस के नागपुर साउथ वेस्ट विधानसभा सीट से जीत को चुनौती दी गई है। बता दें कि, फडणवीस ने इस सीट से प्रफुल्ल विनोदराव गुडाधे को चुनाव हराया है। अब वह कोर्ट में फडणवीस की जीत को चुनौती दे रहे हैं।

बता दें कि, कांग्रेस नेता देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता गुडाधे को 39 हजार 710 वोटों हराया था। गुडाधे ने फडणवसी पर भ्रष्ट आचरण होने का भी आरोप लगाया है। अब इस पूरे मामले में जस्टिस प्रवीण पाटिल की बेंच ने सीएम फडणवीस को 8 मई तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

विधानसभा चुनाव में फडणवीस को मिली थी बड़ी जीत

साउथ वेस्ट विधानसभा सीट से देवेंद्र फडणवीस को कुल 129401 और कांग्रेस नेता को 89691 वोट मिले थे। फडणवीस को 56.88 फीसदी और प्रफुल्ल विनोदराव गुडाधे को 39.43 वोट मिले। ईवीएम वोट के आंकड़ों में सीएम को 127726 और गुडाधे को 88515 वोट मिले। वहीं, पोस्टल बैलेट में देवेंद्र फडणवीस को 1675 और कांग्रेस उम्मीदवार को 1176 वोट मिले। नागपुर साउथ वेस्ट सीट से कुल 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। फडणवीस साल 2009 में पहली बार विजेता बने और इसके बाद 2014, 2019 और 2024 में चुनाव जीते।

साल 2024 के महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी को मिली बंपर जीत

महायुति की ओर से महाराष्ट्र चुनाव 2024 में बीजेपी को 132, शिवसेना को 57 और एनसीपी को 41 सीटें मिले थे। वहीं विपक्षी महाविकास अघाड़ी की ओर से उद्धव ठाकरे की पार्टी को 20, कांग्रेस को 16 और शरद पवार की पार्टी को 10 सीटें मिली थीं। इसके अलावा दो सीट समाजवादी पार्टी और 10 सीट अन्य को मिली थी। राज्य में विधानसभा की कुल 288 विधानसभा सीट है।

Created On :   17 April 2025 8:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story