दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजा 2025: 'बीजेपी की डबल इंजन सरकार करेगी यमुना नदी साफ', अर्जुन राम मेघवाल ने जीत पर दी प्रतिक्रिया
![बीजेपी की डबल इंजन सरकार करेगी यमुना नदी साफ, अर्जुन राम मेघवाल ने जीत पर दी प्रतिक्रिया बीजेपी की डबल इंजन सरकार करेगी यमुना नदी साफ, अर्जुन राम मेघवाल ने जीत पर दी प्रतिक्रिया](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/09/1401931-.webp)
- बीजेपी ने दिल्ली में हासिल की प्रचंड जीत
- अर्जुन राम मेघवाल ने जीत पर दी प्रतिक्रिया
- राज्य में कांग्रेस को फिर एक भी सीट नहीं मिली
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की। इसके बाद रविवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीजेपी की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे बताते हैं कि दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर भरोसा जताया है।
यमुना पर दिया बड़ा बयान
अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि जनता ने AAP के कुशासन को खत्म कर दिया है और विकास में विश्वास रखने वाली भाजपा को चुना है। भाजपा की डबल इंजन सरकार दिल्ली के विकास के लिए काम करेगी, यमुना नदी को साफ करेगी।
बीजेपी को मिली प्रचंड जीत
8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए। जिसमें आम आदमी पार्टी को हार सामना करना पड़ा है। 70 सीटों वाले दिल्ली में बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, आम आदमी पार्टी को केवल 22 सीटों पर जीत मिली है। इसके अलावा कांग्रेस को एक भी सीट हासिल नहीं की है।
Created On :   9 Feb 2025 8:48 PM IST