महाराष्ट्र में बवाल: नागपुर में हिंसा, विधानसभा के बाहर बीजेपी-शिवसेना का विरोध प्रदर्शन, औरंगजेब कब्र पर हंगामा जारी, जानें बवाल की फुल स्टोरी

नागपुर में हिंसा, विधानसभा के बाहर बीजेपी-शिवसेना का विरोध प्रदर्शन, औरंगजेब कब्र पर हंगामा जारी, जानें बवाल की फुल स्टोरी
  • औरंगजेब कब्र पर बवाल जारी
  • बीजेपी-शिवसेना ने किया विधानसभा के बाहर प्रोटेस्ट
  • कल नागपुर में भड़की हिंसा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र में मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को लेकर भीषण बवाल मचा हुआ है। सोमवार देर रात नागपुर में हिंसा भड़क उठी तो वहीं, अब मंगलवार (18 मार्च) को भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के नेताओं ने महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नेताओं की मांग है कि संभाजनगर से औरंगजेब की कब्र को हटाया जाना चाहिए। नेताओं ने हाथों में बैनर लिए खूब नारेबाजी की। लेकिन महाराष्ट्र में औरंगजेब को लेकर इतना बवाल क्यों मचा हुआ है? चलिए जानते हैं।

यह भी पढ़े -'140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का मानवीय प्रतिबिंब हैं पीएम मोदी...', लेक्स फ्रीडमैन के साथ प्रधानमंत्री के पॉडकास्ट पर बीजेपी नेताओं ने दी प्रतिक्रियाएं

अबू आजमी के बयान के बाद शुरू हुआ विवाद

समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि हमें गलत हिस्ट्री पढ़ाई जा रही है। औरंगजेब एक क्रूर शासक नहीं था। उसने मंदिर बनवाए थे। औरंगजेब की तारीफ करने के बाद यह विवाद ने जन्म लिया और अब मामला हिंसा तक पहुंच गया है।

आजमी का सस्पेंशन

अबू आजमी के इस बयान के चलते उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित कर दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने कहा कि माफी मांगने के बावजूद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। सपा विधायक ने फैसला लिया था कि वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

कई नेताओं ने किया आजमी का समर्थन

अबू आजमी के इस बयान के बाद नेताओं की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं। कई नेता अबू आजमी के समर्थन में उतरे तो कई ने उनका विरोध किया। सपा चीफ अखिलेश यादव ने अबू आजमी के सपोर्ट में कहा था कि अब लोगों को निलंबित उनके विचार के लिए किया जा रहा है।

हिंदू संगठनों में गुस्सा

विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल ने कल (17 मार्च) को महाराष्ट्र में आंदोलन किया। हिंदू संगठनों की मांग है कि संभाजनगर से औरंगजेब की कब्र हटाई जानी चाहिए।

कल रात नागपुर में हिंसा

सोमवार (17 मार्च) देर रात महाराष्ट्र के नागपुर में हिंसा भड़क उठी। अधिकारियों का कहना है कि अफवाह के चलते हिंसा फैली। किसी ने यह खबर फैला दी कि वीएचपी ने प्रदर्शन करते हुए औरंगजेब के पुतले जलाए साथ ही, धार्मिक किताबों को भी जलाया। इसके बाद दो पक्षों के बीच लड़ाई शुरू हो गई। पत्थर फेंके गए और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया।

कर्फ्यू लागू

नागपुर के कई इलाकों में अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। स्कूलों की छुट्टी का एलान किया गया है ताकि हालात को नियंत्रण में किया जा सके।

Created On :   18 March 2025 11:57 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story