Delhi Election 2025 Exit Poll: एग्जिट पोल से गदगद हुए बीजेपी नेता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और प्रवेश वर्मा ने दी प्रतिक्रिया

एग्जिट पोल से गदगद हुए बीजेपी नेता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और प्रवेश वर्मा ने दी प्रतिक्रिया
  • 5 फरवरी को राज्य में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव
  • 8 फरवरी को आएंगे दिल्ली विधानसभा चुनाव
  • राज्य में बीजेपी, आप और कांग्रेस के बीच टक्कर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव संपन्न हुए। इसके बाद एग्जिट पोल के आंकड़े आने शुरू हो गए। जिसमें 10 में से 8 एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बन रही है। जिसके चलते बीजेपी के नेता गदगद दिखाई दे रहे हैं। एग्जिट पोल पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- मैं दिल्ली की जनता को बधाई देना चाहता हूं, दिल्ली की जनता ने आज भाजपा को प्यार और आशीर्वाद दिया है। दिल्ली में 'आपदा' जा रही है और भाजपा आ रही है। दिल्ली की जनता भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चाहती है और विकास चाहती है।

भाजपा नेताओं ने एग्जिट पोल पर दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने एग्जिट पोल पर कहा- मैं सबसे पहले तो दिल्ली की जनता का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने इतने भारी उत्साह के साथ मतदान किया है। यह निश्चित है कि 8 फरवरी को दिल्ली में कमल खिलेगा। यहां भाजपा की सरकार बन रही है। हम दिल्ली में सुशासन लाएंगे। एग्जिट पोल पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- मैं दिल्ली की जनता को बधाई देना चाहता हूं, दिल्ली की जनता ने आज भाजपा को प्यार और आशीर्वाद दिया है। दिल्ली में 'आपदा' जा रही है और भाजपा आ रही है। दिल्ली की जनता भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चाहती है और विकास चाहती है।

एग्जिट पोल पर केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा- भाजपा पिछले 5 साल से लगातार AAP का भ्रष्टाचार जनता के बीच में लेकर जा रही थी। जनता को यह समझ आया कि AAP ने दिल्ली की जनता को ठगा है। अब ऐसा लगता है कि भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है। एग्जिट पोल पर मालवीय नगर से भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने कहा- दिल्ली में कमल खिल रहा है। भाजपा दिल्ली में सरकार बना रही है। आरोपों की राजनीति करना, झूठ बोलना, यह उनकी (AAP की) राजनीति का अहम हिस्सा है।

AAP नेता सौरभ भारद्वाज की प्रतिक्रिया

दिल्ली सरकार में मंत्री और ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने एग्जिट पोल पर कहा, "हमने यह दिल्ली का चौथा चुनाव लड़ा है। 2013 और 2015 के एग्जिट पोल ने हमें हराया था। 2020 में भी हमारी सीट कम दिखाई गई थी और 2025 के एग्जिट पोल में भी हमारी सीट कम दिखाई जा रही हैं। एक बड़े बहुमत से AAP की सरकार बनने वाली है और ये सभी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे।"

Created On :   5 Feb 2025 8:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story