दिल्ली चुनाव 2025 नतीजा: पटपड़गंज सीट पर बीजेपी नेता रविंदर सिंह नेगी की जीत, दी पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
![पटपड़गंज सीट पर बीजेपी नेता रविंदर सिंह नेगी की जीत, दी पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा पटपड़गंज सीट पर बीजेपी नेता रविंदर सिंह नेगी की जीत, दी पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/08/1401715-.webp)
- बीजेपी को मिली 48 सीटें
- आप को मिली 22 सीटें
- कांग्रेस को मिली जीरो सीट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली है। इस बीच पटपड़गंज विधानसभा सीट से बीजेपी के विजयी उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी ने कहा- दिल्ली बदहाल है और लोग चाहते हैं कि यह विकसित दिल्ली हो। हम यमुना को मां मानते हैं और हम आने वाले समय में यमुना साफ करेंगे। भाजपा की सर्वदलीय बैठक में तय होगा कि दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा।
अवध ओझा को हराया है रविंद्र नेगी ने
बता दें कि, पटपड़गंज से बीजेपी नेता रविंदर सिंह नेगी ने आप उम्मीदवार और फेमस टीचर अवध ओझा को चुनाव हराया है। हाल ही में पीएम मोदी ने रविंदर सिंह नेगी के तीन बार पैर छुए थे। जिसका वीडियो वायरल हो गया था। बता दें कि, पहले बीजेपी नेता रविंद्र सिंह नेगी ने पीएम मोदी के पैर छुए। इसके बाद पीएम मोदी ने रविंद्र नेगी के तीन बार पैर छुए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसेके बाद से ही रविंद्र नेगी चर्चा में आ गए थे।
बीजेपी को मिली प्रचंड जीत
आज (8 फरवरी) दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए। जिसमें आम आदमी पार्टी को हार सामना करना पड़ा है। 70 सीटों वाले दिल्ली में बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, आम आदमी पार्टी को केवल 22 सीटों पर जीत मिली है। इसके अलावा कांग्रेस को एक भी सीट हासिल नहीं की है।
Created On :   8 Feb 2025 10:58 PM IST