बिहार बजट 2025: ज्यादा पिछड़े स्टूडेंट्स के लिए दुगनी स्कॉलरशिप, महिलाओं पर खास फोकस, नीतीश सरकार का बिहारियों के लिए बड़ा तोहफा

- सम्राट चौधरी ने पेश किया बिहार बजट
- कुल बजट- 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपये
- स्टूडेंट्स-महिलाओं के लिए खास प्लान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा में सोमवार (3 मार्च) को वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने साल 2025-26 का बजट पेश किया। बिहार के लिए कुल 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है। महिलाओं और स्वास्थ और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष तौर पर फोकस किया गया है। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार वित्तीय साल 2025 और 2026 में शिक्षा पर 60 हजार 954 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य पर 20 हजार 335, ऊर्जा के लिए 13 हजार 483 करोड़ और ग्रामीण विकास पर 16 हजार 193 रुपये खर्च किया जाएगा।
बिहार के लिए बड़ी घोषणा
- बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए 1,000 करोड़ रुपये
- बिहार के सभी जिलों में आधुनिक बस स्टैंड
- बाजार समितियों का सशक्तिकरण
- बिजली कंपनियों के प्रोजेक्ट्स के लिए 395 करोड़ रुपये
- परिवहन सेवा के लिए तीस करोड़ रुपये
- महिलाओं के लिए पिंक शौचालय
- गरीब लड़कियों की शादी के लिए मंडप का निर्माण
- बिहार के प्रमुख शहरों में काम कर रही महिलाओं के लिए छात्रावास की स्थापना
- महिलाओं के लिए जिम जिसमें होंगी महिला ट्रेनर
- बनाए जाएंगे प्रवाइवेट मेडिकल कॉलेज
- 108 चिकित्सा केंद्रों की शुरुआत
- ज्यादा रिछड़े छात्रों के लिए दुगनी स्कॉलरशिप
- अगर महिलाएं ई-रिक्शा लेती हैं तो उसके लिए मदद राशि प्रदान की जाएगी
- थाने के पास मिलेंगे महिला सिपाहियों को घर
- बिहार में 4 घंटे के अंदर सफर का टारगेट
- एजुकेशन डिपार्टमेंट के लिए 60974 करोड़ रुपये
- महिलाओं के लिए पिंक बस जिसमें महिला ड्राइवर-कंडक्टर होंगी मौजूद
बजट 2025 पर मंत्री नितिन नबीन की प्रतिक्रिया
बजट 2025 पर बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो 2047 तक विकसित भारत बनाने का सपना देखा है। बिहार के बजट में भी 2047 में विकसित बिहार कैसे बने, उसका सपना दिख रहा है। इस बजट में रोडमैप भी दिखा है। यह बजट बिहार के विकसित बिहार बनने के सपने को साकार करेगा।
Created On :   3 March 2025 4:52 PM IST