बिहार विधानसभा चुनाव 2025: 'बीजेपी अपने सहयोगी दलों के साथ कैसा व्यवहार करती है सब जानते हैं' NDA नेताओं के बयान पर कांग्रेस प्रमुख का पलटवार

बीजेपी अपने सहयोगी दलों के साथ कैसा व्यवहार करती है सब जानते हैं NDA नेताओं के बयान पर कांग्रेस प्रमुख का पलटवार
  • विधानसभा चुनाव को लेकर गरमाई बिहार की सियासत
  • कांग्रेस प्रमुख ने बीजेपी पर साधा निशाना
  • कल नीतीश कुमार के बेटे की सियासी एंट्री पर दिया था बयान

डिजिटल डेस्क, पटना। इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस सियासी रण को जीतने के लिए सभी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके साथ ही नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। हाल ही में एनडीए नेताओं ने कांग्रेस पर तंज कसा था कि वो बिहार में लालू यादव के निर्देशों का पालन करना होगा।

अब इस पर बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव की पार्टी कांग्रेस की भरोसेमंद सहयोगी रही है। लोकसभा और राज्यसभा के अंदर हम लोग एक साथ कम करते हैं। वो भी तो कुछ लोगों के साथ काम करते हैं। उन्होंने शिवसेना को तोड़ दिया। अकाली दल को हाशिए पर ला दिया। जो जो उनके साथ थे। चाहे वह जनता दल हो, लोजपा हो, सबके साथ क्या व्यवहार किया है? ये सब बिहार के लोग देख रहे हैं।

इससे पहले उन्होंने शनिवार को कहा था कि पिछले विधानसभा चुनाव में मोतिहारी में कांग्रेस को अपेक्षित परिणाम नहीं मिला था। आगामी चुनाव में यहां से विधानसभा में प्रतिनिधित्व बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा था कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी। पिछले 15 दिनों के अंदर राहुल गांधी दो बार बिहार आ चुके हैं। उन्होंने महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कहा था कि कांग्रेस जो सीटें चाहती हैं, वह मिलेंगी। यह मैं जानता हूं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने की चर्चा को लेकर अखिलेश सिंह ने कहा था कि अभी तो वे आए ही नहीं हैं, उनकी परीक्षा बाकी है। वैसे उनके आने से महागठबंधन को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। यह लोकतंत्र है और कोई भी राजनीति में आ सकता है।

Created On :   25 Feb 2025 2:05 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story