कहां है सिद्धू: दिल्ली में कांग्रेस की बैठक से गायब रहे नवजोत सिंह सिद्धू! क्या पार्टी से हो गया मोहभंग?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी भूपेश बघेल ने गुरुवार को पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की बैठक रखी। इस बैठक में पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल हुए। इस दौरान बैठक में संगठन के कार्यभार समेत कई मुद्दों को लेकर मंथन हुआ।
बैठक में शामिल नहीं हुए नवजोत सिंह सिद्धू
इस बैठक में पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजा बराड़, पंजाब में नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समेत सभी दिग्गज नेता उपस्थित रहे, लेकिन बैठक से नवजोत सिंह सिद्धू शामिल नहीं हुए। हालांकि सिद्धू ने लंबे समय से ही पार्टी के कार्यकर्मों से दूरी बनाई हुई है।
इसके बाद अब सवाल उठता है कि क्या नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस से दूरी बना रही है? जबकि, भूपेश बघेल के सामने चुनौती है कि पंजाब कांग्रेस कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद पर चल रही आपसी खींचतान और गुटबाजी को कैसे रोंके? सूत्रों के मुताबिक, इस लेकर पार्टी जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है।
प्रियंका गांधी के साथ शेयर की थी तस्वीर
बता दें, एक साल तक नवजोत सिंह सिद्धु कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं। इस दौरान कांग्रेस के अंदरखाने गुटबाजी देखने को मिली थी। पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें अमृतसर सीट से हार का सामना करना पड़ा था।
वैसे तो समय-समय पर नवजोत सिंह सिद्धू और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की मुलाकात होती रहती है। सोशल मीडिया एक्स पर नवजोत सिंह सिद्धू ने जनवरी को प्रियंका गांधी के साथ मुलाकात की फोटो पोस्ट की थी। जबकि, उन्होंने कवर फोटो में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ तस्वीर शेयर की थी।
बता दें, नवजोत सिंह सिद्धू ने साल 2016 में बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था और अगले साल 2017 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। इसी साल वो अमृतसर ईस्ट से विधायक चुने गए। हालांकि अगले चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
Created On :   13 March 2025 5:48 PM IST