महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: तारीखों का ऐलान होते ही अशोक गहलोत और सचिन पायलट को मिली अहम भूमिका, कांग्रेस के 5 पर्यवेक्षक भी नियुक्त

तारीखों का ऐलान होते ही अशोक गहलोत और सचिन पायलट को मिली अहम भूमिका, कांग्रेस के 5 पर्यवेक्षक भी नियुक्त
  • महारष्ट्र में 20 नवंबर को होंगे विधानसभा चुनाव
  • कांग्रेस ने महाराष्ट्र के 5 क्षेत्रों के पर्यवेक्षकों का किया ऐलान
  • अशोक गहलोत और सचिन पायलट को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव और नतीजों को लेकर निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को तारीख का ऐलान कर दिया है। राज्य में 20 नवंबर को चुनाव होंगे। जबकि, नतीजे 23 जून को सामने आएंगे। इससे पहले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयार पर काम करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने महाराष्ट्र के कई निर्वाचन क्षेत्र में अपने दिग्गज पर्यवेक्षक को नियुक्ति की है। इस क्रम में कांग्रेस ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को बड़ा जिम्मा सौंपा है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक के लिए कांग्रेस ने प्रेस रिलीज जारी की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एआईसीसी के दिग्गज पर्यवेक्षक और स्टेट इलेक्शन सीनियर को-ऑर्डिनेटर की नियुक्ति की है। इनमें मुंबई और कोंकण, विदर्भ (अमरावती और नागपुर), मराठवाड़ा, वेस्टर्न महाराष्ट्र, नॉर्थ महाराष्ट्र के लिए दिग्गज पर्यवेक्षक के नाम पर मुहर लगाई गई है।

महाराष्ट्र के 5 क्षेत्रों में कांग्रेस ने नियुक्त पर्यवेक्षक

मुंबई और कोंकण क्षेत्र - अशोक गहलोत, जी परमेश्वर

मराठवाड़ा - सचिन पायलट, उत्तम रेड्डी

विदर्भ - भूपेश बघेल, चरणजीत सिंह चन्नी, उमंग सिंघार

पश्चिम महाराष्ट्र - टीएस सिंह देव, एमबी पाटिल

उत्तर महाराष्ट्र - नासिर हुसैन, अनसूया सीताक्का

कांग्रेस ने दिग्गजों को सौंपी थी अहम जिम्मेदारी

अशोक गहलोत: कांग्रेस में राजस्थान से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पार्टी का बड़ा चेहरा है। हाल ही में उन्हें हरियाणा विधानसभा चुनाव का वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया था। इसी साल लोकसभा चुनाव में गहलोत को अमेठी का विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।

जी परमेश्वर: कर्नाटक सरकार में जी परेमेश्वरा गृह मंत्री हैं। परेमेश्वरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का भी जिम्मा संभाल चुके हैं।

सचिन पायलट: राजस्थान के टोंक से विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट राजनीति में काफी दिनों से सक्रिय है। वह केंद्र सरकार में भी बड़ा जिम्मा संभाल चुके हैं।

भूपेश बघेल: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक बार फिर से कांग्रेस ने बड़े जिम्मेदारी सौंपी है। लोकसभा चुनाव के दौरान बघेल को रायबरेली का विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।

चरणजीत सिंह चन्नी: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक हैं। हाल ही में जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।

टीएस सिंहदेव: छत्तीसगढ़ में टीएस सिंहदेव पूर्व डिप्टी सीएम का पदभार संभाल चुके हैं। कांग्रेस ने उन्हें मेनिफेस्टो कमेटी का मेंबर के रूप में नियुक्त किया था।

Created On :   15 Oct 2024 11:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story