दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: नतीजों की घोषणा के बाद पूर्व सीएम अशोक गहलोत का बाड़ा दावा, बताया क्या होगी आने वाले समय में क्रांग्रेस की भूमिका?

नतीजों की घोषणा के बाद पूर्व सीएम अशोक गहलोत का बाड़ा दावा, बताया क्या होगी आने वाले समय में क्रांग्रेस की भूमिका?
  • अशोक गहलोत का बड़ा बयान
  • आप पर किया कड़ा प्राहर
  • AAP ने बांटे कांग्रेस के वोट- दावा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार के पीछे की वजह कांग्रेस बताई जा रही है। अब इसी को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार (12 फरवरी) को सफाई पेश की है। उन्होंने कहा कि यह आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। साथ ही, उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस आने वाले दिनों में दिल्ली में कांग्रेस प्रमुख विपक्ष की भूमिका निभाएगी।

अरोप को लेकर पेश की सफाई

गहलोत ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा कांग्रेस पर उन्हें हरवाने के आरोप पूरी तरह निराधार हैं। असलियत में तो आम आदमी पार्टी ने कई राज्यों में कांग्रेस को हरवाने का काम किया है जहां उनका कोई आधार ही नहीं था परन्तु केवल कांग्रेस के वोट काटने के उद्देश्य से आप वहां जाकर चुनाव लड़ी।

आम आदमी पार्टी को गहलोत ने घेरा

राजस्थान के पूर्व सीएम ने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात, गोवा, उत्तराखंड में जहां कांग्रेस अच्छी स्थिति में थी एवं भाजपा की हालत खराब थी वहां आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ने पहुंच गई और कांग्रेस के वोटों को बांटा जिससे कांग्रेस को नुकसान हुआ। इन जगहों पर आप के अधिकतर जीते या हारे उम्मीदवार बाद में भाजपा समेत दूसरी पार्टियों में चले गए। यानी ये केवल चुनाव में कांग्रेस का नुकसान करने के लिए ही लड़े थे।

'दिल्ली में कांग्रेस मुख्य विपक्ष की निभाएगा भूमिका'

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि मेरा मानना है कि दिल्ली में कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़कर आगे के लिए अपनी भूमिका तैयार की है। मुझे विश्वास है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में कांग्रेस प्रमुख विपक्ष की भूमिका निभाएगी एवं अभी से आने वाले चुनाव की पृष्ठभूमि तैयार करेगी। आम आदमी पार्टी से अब जनता का भरोसा उठ चुका है।

Created On :   12 Feb 2025 6:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story