दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: दिल्ली में कमल खिलने के बाद BJP से प्रवेश वर्मा बनेंगे CM? इस सीट ने दिल्ली को दिए कई मुख्यमंत्री
![दिल्ली में कमल खिलने के बाद BJP से प्रवेश वर्मा बनेंगे CM? इस सीट ने दिल्ली को दिए कई मुख्यमंत्री दिल्ली में कमल खिलने के बाद BJP से प्रवेश वर्मा बनेंगे CM? इस सीट ने दिल्ली को दिए कई मुख्यमंत्री](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/08/1401638-.webp)
- दिल्ली में 27 साल के बाद भाजपा सरकार
- भाजपा से प्रवेश वर्मा के मुख्यमंत्री की चर्चा
- इस सीट ने दिल्ली को दिए कई मुख्यमंत्री
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजों पर तस्वीर साफ हो चुकी है। दिल्ली में दश्कों बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके करीबी मनीष सिसोदिया को करारी हार हुई है। चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक, इसके बाद आप को 23 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। जबकि, भाजपा के खाते में 47 सीटें आ रही है। इसके बाद अब भाजपा में सीएम फेस का सवाल सुर्खियां बटौर रहा है।
नई दिल्ली से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने मात दी है। इस वजह से प्रवेश वर्मा मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार के तौर पर उभर रहे हैं। हालांकि, अब तक वो इसे मानने से साफ मना कर रहे थे।
दिल्ली की 'जादुई सीट'
गौरतलब है कि बीते कुछ चुनावों से जो नेता नई दिल्ली सीट पर जीत दर्ज करते आ रहे हैं। वह सीएम की कुर्सी पर काबिज हुए हैं। बता दें, अरविंद केजरीवाल ने 2013, 2015 और 2020 में इस सीट से ही जीत दर्ज की। इसके बाद वह सीएम बने। केजरीवाल ने 2013 में शीला दीक्षित को हराया था।
नई दिल्ली सीट से शीला दीक्षित एक बार चुनाव में जीत हासिल कर चुकी है। पूर्व में शीला दीक्षित दो बार गोल मार्केट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद वह सीएम बनी थी। बता दें, 2008 में गोल मार्केट सीट का परिसीमन बदल गया। बाद में इसी सीट का नाम नई दिल्ली कर दिया गया था।
यह भी पढ़े -दिल्ली जीत से एनडीए उत्साहित, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा - 'बिहार अभी बाकी है'
अमित शाह से मिलने पहुंचे प्रवेश वर्मा
दिल्ली चुनाव जीतने के बाद प्रवेश वर्मा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे। माना जा रहा है कि यहां सीएम चेहरे पर चर्चा हुई। अरविंद केजरीवाल ने चुनाव प्रचार के दौरान वर्मा पर पैसे बांटने के आरोप लगाए थे और कहा था कि क्या बीजेपी के सीएम फेस प्रवेश वर्मा होंगे?
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जीत के बाद प्रवेश वर्मा ने एक्स पर लिखा जय श्री राम। साथ ही उन्होंने कहा, ''ये जो सरकार बन रही है ये प्रधानमंत्री के विजन को लेकर दिल्ली में आएगी, मैं दिल्ली की जनता का धन्यवाद करता हूं, ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है, दिल्ली की जनता की जीत है।''
Created On :   8 Feb 2025 4:46 PM IST