Delhi Assembly Election 2025: वोटिंग से पहले केजरीवाल पर एफआईआर दर्ज, यमुना के पानी में जहर मिलाने का दिया था बयान
![वोटिंग से पहले केजरीवाल पर एफआईआर दर्ज, यमुना के पानी में जहर मिलाने का दिया था बयान वोटिंग से पहले केजरीवाल पर एफआईआर दर्ज, यमुना के पानी में जहर मिलाने का दिया था बयान](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/04/1400371-capture.webp)
- चुनाव से पहले बढ़ीं केजरीवाल की मुश्किलें
- हरियाणा में एफआईआर दर्ज
- यमुना का कम गुणवत्ता वाला पानी दिल्ली को देने का लगाया था आरोप
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कल मतदान होगा। इससे ठीक पहले पूर्व सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजनक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा में एफआईआर दर्ज हुई है। दरअसल, केजरीवाल ने हरियाणा पर यमुना नदी के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया था। अधिवक्ता जगमोहन मनचंदा नाम के शख्स ने राज्य के शाबाद पुलिस थाने में उनके खिलाफ ये एफआईआर दर्ज कराई है।
बयान को बताया दलगत राजनीति
एडवोकेट जगमोहन मनचंदा केजरीवाल के इस बयान को दलगत राजनीति बताया और कोर्ट में शिकायत की थी। इसके बाद दिल्ली के पूर्व सीएम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 192, 196(1), 197(1), 248(a), 299 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
क्या था केजरीवाल का बयान?
केजरीवाल ने 27 जनवरी को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की ओर से दिल्ली को दिए जा रहे यमुना के पानी की क्वालिटी पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था, 'लोगों को पानी से वंचित करना, इससे बड़ा पाप कुछ भी नहीं है। भाजपा अपनी गंदी राजनीति से दिल्ली की जनता को प्यासा छोड़नाचाह रही है। वे हरियाणा से भेजे जा रहे पानी में जहर मिला रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा था,'यह प्रदूषित पानी इतना जहरीला है कि इसे दिल्ली में मौजूद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की मदद से उपचारित नहीं किया जा सकता है। भाजपा दिल्लीवासियों की सामूहिक हत्या करना चाहती है। लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।'
उनके इस बयान के बाद चुनाव आयोग ने उनसे सवाल पूछकर उनसे जवाब मांगा था। जिसके बाद केजरीवाल ने इसे जनहित में की गई टिप्पणी बताया था। आप के राष्ट्रीय संयोजक ने चुनाव आयोग के नोटिस पर 14 पेजों का जवाब दिया था।
Created On :   4 Feb 2025 11:13 PM IST