Delhi Election Results 2025: AAP को बड़ा झटका! नई दिल्ली सीट से 10 साल बाद अरविंद केजरीवाल की हुई करारी हार, BJP उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने दी मात
- दिल्ली में विधानसभा चुनाव के परिणाम
- नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल की हार
- BJP उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने दी मात
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा की सरकार बनते और आप के हाथों से सत्ता फिसलती दिखाई दे रही है। इस बीच नई दिल्ली सीट से दो बार के विजेता अरविंद केजरीवाल की करारी हार हुई है। वह 3182 वोटों से चुनाव हार गए हैं। इससे पहले रुझानों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को बहुमत से कम सीटें मिलती नजर आ रही है। जबकि, भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके बाद 13 राउंड की काउंटिंग बची है। इससे पहले केजरीवाल 7 राउंड में पीछे चल रहे थे।
भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा की जीत
नई दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा आगे चल रहे हैं। 7 राउंड में प्रवेश वर्मा अरविंद केजरीवाल पर बढ़त बनाए हुए हैं। केजरीवाल के बाद कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित भी पीछे चल रहे हैं। बहरहाल, इस सीट पर अरविंद केजरीवाल और संदीप दीक्षित काफी पीछे चल रहे हैं।
बता दें, दिल्ली विधानसभा चुनाव के आगाज से पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद उन्होंने आतिशी को मुख्यमंत्री पद का कार्यभार सौंप दिया था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आप से खुद को सीएम फेस बताया था। इसके अलावा कालकाजी सीट से आतिशी भी कई वोटों से पिछड़ती हुई नजर आ रही है। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी आगे चल रहे हैं।
जानें पिछले चुनाव का हाल
गौरतलब है कि, बीते विधानसभा चुनाव के दौरान नई दिल्ली सीट से कांग्रेस के पाले में 3,220 वोट आए थे। जबकि, अरविंद केजरीवाल को 46,758 और बीजेपी उम्मीदवार को 25,061 वोट प्राप्त हुए थे। बता दें, 2013 में नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल ने पहली बार जीत हासिल की थी। उस दौरान उन्होंने दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित को बड़े मार्जिन के साथ हराया था। मालूम हो कि संदीप दीक्षित शीला दीक्षित के बेटे हैं। इसके बाद 2015 और 2020 के चुनाव में भी अरविंद केजरीवाल ने जीत दर्ज की थी।
12.30 बजे तक के रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 48 और आप 22 सीटों पर आगे थें। बीजेपी दिल्ली में 27 सालों से सत्ता से बाहर है। ऐसे में ये रुझान बरकरार रहे तो पार्टी का बनवास खत्म होगा। वहीं ये आप के लिए बड़ा झटका होगा। आप पिछले 10 सालों से सत्ता में है। 2015 में पार्टी ने 67 और 2020 में 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। अगर उसे हार मिलती है तो पार्टी की सिर्फ पंजाब में सरकार होगी।
Created On :   8 Feb 2025 1:00 PM IST