दिल्ली सियासत: 'हरियाणा की बेटी के सिर पर दिल्ली CM का ताज सजा है', कुछ इस प्रकार बीजेपी नेता अनिल विज ने रेखा गुप्ता को सत्ता संभालने की दी बधाई

हरियाणा की बेटी के सिर पर दिल्ली CM का ताज सजा है, कुछ इस प्रकार बीजेपी नेता अनिल विज ने रेखा गुप्ता को सत्ता संभालने की दी बधाई
  • अनिल विज ने रेखा गुप्ता को दी बधाई
  • सुषमा स्वराज को भी किया याद
  • रामलीला मैदान में हुआ शपथग्रहण

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथग्रहण के बाद हरियाणा कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने नई सीएम को बधाई दी है। उन्होंने गुरुवार (20 फरवरी) को कहा कि सुषमा स्वराज के बाद एक बार फिर राजधानी की कमान हरियाणा की बेटी को मिली है। इसी के साथ उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सालों से लगा ग्रहण अब हट गया है।

रेखा गुप्ता को बधाई

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण पर हरियाणा कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि सुषमा स्वराज के बाद एक बार फिर हरियाणा की बेटी के सिर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री पद का ताज सजा है। 27 साल से दिल्ली में विपक्षी दलों के शासन की वजह से विकास पर ग्रहण लगा हुआ था। वो ग्रहण अब हट गया है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जो दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी हैं और बाकी मंत्रिपरिषद मिलकर काम करेंगे और दिल्ली को वो दर्जा दिलाने का काम करेंगे, जो देश की राजधानी का होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सभी काम करेंगे और विकास तेजी से बढ़ेगा।

कौन हैं रेखा गुप्ता?

रेखा गुप्ता दिल्ली के शालीमार बाग से विधायक हैं। उन्हें 68,200 वोट मिले। रेखा गुप्ता ने आप नेता बंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। साथ ही, मौजूदा समय में वह देश की दूसरी सीएम बनने जा रही हैं। वहीं, बीजेपी की ओर से इस वक्त रेखा गुप्ता पहली सीएम होंगी।

हरियाणा के जींद की रहने वाली रेखा गुप्ता BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वो दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की सचिव और अध्यक्ष रही हैं। इसके अलावा 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुनी गईं। हालांकि, दिल्ली में पिछले दो विधानसभा चुनाव में उन्होंने जीत नहीं हासिल किया था।

Created On :   20 Feb 2025 6:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story