दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: कांग्रेस के साथ गठबंधन करना होता AAP के लिए फायदेमंद, समझें कैसे पलट गया 'GAME'

- दिल्ली में बीजेपी की बनेगी सरकार
- बीजेपी 48 सीटों पर बढ़त बनाए हुए
- दिल्ली में आप का हो गया बुरा हाल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीते दस साल से दिल्ली की सत्ता में रहने वाली आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव हार गई है। जिसके चलते अब उसे सत्ता से बाहर होना पडे़गा। चुनाव से पहले चर्चा थी कि कांग्रेस और आप का गठबंधन होगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिसके चलते दोनों ही पार्टी अकेले सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ीं। जिसका सबसे ज्यादा नुकसान AAP को हुआ। आंकडे़ भी यही संकेत दे रहे हैं।
राज्य में बीजेपी 48 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, आप 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अब इसमें ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है। अगर आप कांग्रेस के साथ गठबंधन करती तो नतीजे और बदल सकते थे।
केजरीवाल की हार
आप के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल भी अपनी नई दिल्ली सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें कुल 25999 वोट मिले हैं। वहीं, केजरीवाल 4089 वोट से हारे हैं। बीजेपी की ओर से प्रवेश वर्मा को 30088 वोट मिले हैं। इसी के साथ इस सीट पर उन्हें 4089 वोटों से जीत मिली है। यहां पर केजरीवाल का खेल कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने खराब किया है। जितने वोट से केजरीवाल हारे हैं। उतना ही वोट कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित को मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार को यहां केवल 4568 वोट मिले हैं। अगर गठबंधन होता तो यहां का समीकरण बदल सकता था।
बादली और जंगपुरा में आप की हार
वहीं, सीएम आतिशी भी कालकाजी सीट पर हारते-हारते बची हैं। शुरुआत वह भी अपनी सीट से पीछे चल रही थीं। लेकिन अंत में वह 3521 वोटों से जीत गईं। बादली सीट पर भी कांग्रेस उम्मीदवार और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आप के वोट कांटे हैं। जिसके चलते इस सीट पर बीजेपी की जीत हुई है। वहीं, जंगपुरा सीट पर आप उम्मीदवार मनीष सिसोदिया केवल 635 वोट से हार गए हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार फरहाद सूरी को यहां 7350 वोट मिले हैं। जिसके चलते भी समीकरण में बदलाव हुआ।
इन सीटों पर भी कांग्रेस बनी आप के हार की वजह
तिमारपुर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी सूर्य प्रकाश खत्री को 1168 वोटों से जीत मिली है। वहीं, राजिंदर नगर में बीजेपी प्रत्याशी उमंग बजाज को 1231 वोटों से जीत मिली है। इन दोनों ही सीटों पर आप प्रत्याशी के हारने का कारण कांग्रेस उम्मीदवार हैं।
संगम नगर में बीजेपी प्रत्याशी चन्दन कुमार चौधरी को 344 वोटों से जीत मिली। जिसके चलते दूसरे नंबर पर रहे आम आदमी पार्टी के नेता दिनेश मोहनिया को 344 वोटों से हार का सामना करना पड़ा है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी हर्ष चौधरी को 15863 वोट मिले हैं।
इसके अलावा आम आदमी पार्टी के बड़े नेता सत्येंद्र जैन शकूरबस्ती से और सोमनाथ भारती मालवीय नगर से चुनाव हार गए हैं। इसके अलावा आप नेता राखी बिड़ला मादीपुर सीट और सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश सीट से चुनाव हार गई हैं। इन सभी सीटों पर भी कांग्रेस ने आप का खेल बहुत हद तक खराब किया है।
Created On :   8 Feb 2025 5:16 PM IST