Delhi Election Result 2025: दिल्ली की मुस्लिम बहुल सीटों पर किसका दबदबा! रुझानों से समझिए AAP, BJP और कांग्रेस से आगे कौन
![दिल्ली की मुस्लिम बहुल सीटों पर किसका दबदबा! रुझानों से समझिए AAP, BJP और कांग्रेस से आगे कौन दिल्ली की मुस्लिम बहुल सीटों पर किसका दबदबा! रुझानों से समझिए AAP, BJP और कांग्रेस से आगे कौन](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/08/1401518-muslim.webp)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। राज्य में भाजपा, कांग्रेस और आप में त्रिकोणीय मुकाबला है। ओखला, बल्लीमारान, सीलमपुर और मुस्तफाबाद सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं। बल्लीमारन सीट की बात करें तो यहां से आप उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। जबकि, कांग्रेस उम्मीदवार हारुन युसूफ पीछे चल रहे हैं। इसके अलावा मुस्तफाबाद सीट से भाजपा उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट आगे चल रहे हैं। AIMIM के ताहिर हुसैन उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं। आप के उम्मीदवार आदिल अहमद खान पीछे चल रहे हैं।
ओखला सीट
ओखला सीट से भाजपा उम्मीदवार मनीष चौधरी आगे चल रहे हैं। इसके अलावा आप उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस की अरीबा खान और AIMIM के शिफा उर रहमान खान भी पीछे चल रहे हैं।
सीलमपुर सीट
सीलमपुर सीट से आप के चौधरी जुबैर अहमद वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी उम्मीदवार अनील कुमार शर्मा पीछे चल रहे हैं। हालांकि, भाजपा उम्मीदवार अनील कुमार शर्मा पीछे चल रहे हैं।
चुनाव आयोग का आंकड़ा
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा 41 सीटों पर आगे चल रहे हैं। जबकि, आम आदमी पार्टी 28 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
जानें बाकी हॉट सीटों का हाल
नई दिल्ली सीट पर आप उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल और भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा में कांटे की टक्कर चल रही है। रुझानों के मुताबिक, इस सीट पर पहले अरविंद केजरीवाल पीछे हो गए है। जबकि, प्रवेश वर्मा आगे चल रहे हैं। इसके अलावा आप उम्मीदवार गोपाल राय 8995 वोटों से आगे चल रहे हैं। राखी बिड़ला 42 वोटों से आगे चल रही हैं। संजीव झा वोटों से आगे चल रहे हैं। कालकाजी सीट से आतिशी 1342 वोटों से पीछे चल रही हैं। जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया 1314 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
दिल्ली की विधानसभा सीटों पर मतगणना को देखते हुए भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने दिल्ली में कमल खिलने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि मैंने हनुमान जी से प्रार्थना की है कि दिल्ली में पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बने। मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार दिल्ली में बीजेपी के पक्ष में नतीजे आएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीजेपी की जीत के बाद हम यहां पर विकास की कहानी लिखेंगे। हम दिल्ली में जीत के बाद हर व्यक्ति के हितों का विशेष ध्यान रखेंगे।
Created On :   8 Feb 2025 11:28 AM IST