दिल्ली सियासत: सीएम चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता के पति का आया पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

- दिल्ली सीएम के लिए चुनी गई हैं रेखा गुप्ता
- रेखा गुप्ता के पति का आया पहला रिएक्शन
- कल होने वाला है शपथ ग्रहण समारोह
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली सीएम के नाम पर बुधवार को सस्पेंस खत्म हो गया। बुधवार शाम को बीजेपी विधायक दलों की बैठक हुई। इसके बाद रेखा गुप्ता को बतौर मुख्यमंत्री चुन लिया गया। अब कल यानी गुरुवार को शपथ ग्रहण होने वाला है।
रेखा गुप्ता का सीएम पद के लिए नाम होने के बाद उनके घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। इस वक्त उनके परिवार में खुशी का माहौल है। रेखा गुप्ता को सीएम बनाए जाने के ऐलान पर उनके पति मनीष गुप्ता की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।
मनीष गुप्ता ने अपनी पत्नी के सीएम बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी उनसे कोई बात नहीं हुई जल्द ही वे लौटेंगी। साथ ही, उन्होंने सीएम के लिए रेखा गुप्ता का नाम तय होने पर खुशी जाहिर की है।
#WATCH | People congratulate Delhi CM elect Rekha Gupta's husband, Manish Gupta Rekha Gupta will be Delhi's fourth woman Chief Minister after Sushma Swaraj, Sheila Dikshit and Atishi pic.twitter.com/Y4BPqZWwPN
— ANI (@ANI) February 19, 2025
कौन हैं रेखा गुप्ता?
रेखा गुप्ता दिल्ली के शालीमार बाग से विधायक हैं। उन्हें 68,200 वोट मिले। रेखा गुप्ता ने आप नेता बंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। साथ ही, मौजूदा समय में वह देश की दूसरी सीएम बनने जा रही हैं। वहीं, बीजेपी की ओर से इस वक्त रेखा गुप्ता पहली सीएम होंगी।
रेखा गुप्ता का राजनीतिक करियर
रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव से राजनीति में कदम रखा। वह वर्ष 1996-1997 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष बनीं। हरियाणा के जींद की रहने वाली रेखा गुप्ता BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वो दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की सचिव और अध्यक्ष रही हैं। इसके अलावा 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुनी गईं। हालांकि, दिल्ली में पिछले दो विधानसभा चुनाव में उन्होंने जीत नहीं हासिल किया था।
50 साल की रेखा गुप्ता का जन्म 19 जुलाई 1974 को हुआ। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व महासचिव और अध्यक्ष, पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य और पार्टी की दिल्ली राज्य इकाई की महासचिव हैं। रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और एल.एल.बी. की पढ़ाई की है।
साल 2015 और साल 2020 में वह इसी शालीमार सीट से चुनाव लड़ी थीं। लेकिन वह हार गईं। इसके बाद वह शालीमार सीट से पहली बार विधायक बनीं और अब वह सीधे दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं।
वह तीन बार पार्षद रह चुकी हैं और दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) की पूर्व मेयर हैं। वह 2007 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दिल्ली पार्षद चुनाव में चुनी गईं। वह 2012 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दिल्ली पार्षद चुनाव में फिर से चुनी गईं। उन्हें 2022 में भाजपा ने आप की शैली ओबेरॉय के खिलाफ एमसीडी मेयर पद के उम्मीदवार के रूप में भी खड़ा किया था। हालांकि, वह नगर निगम के मेयर का चुनाव हार गई। साल 2022 में शालीमार बाग-बी वार्ड से वह पार्षद चुनी गईं।
Created On :   19 Feb 2025 11:41 PM IST