दिल्ली में प्रोटेस्ट: होली आ गई फ्री सिलेंडर कब आएगा? AAP ने बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर खड़े किए सवाल, जोरदार नारेबाजी कर सरकार को घेरा

होली आ गई फ्री सिलेंडर कब आएगा? AAP ने बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर खड़े किए सवाल, जोरदार नारेबाजी कर सरकार को घेरा
  • आप का दिल्ली में प्रोटेस्ट
  • सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी
  • याद लिलाया 'फ्री सिलेंडर' वाला वादा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदिमी पार्टी के नेताओं ने गुरुवार (13 मार्च) को भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रोटेस्ट फ्री सिलेंडर को लेकर हुआ। दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने वादा किया था कि दिल्ली में सभी को मुफ्त सिलेंडर दिए जाएंगे, लेकिन होली आने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं हुआ। जिसके चलते आप के नेताओं ने सवाल खड़े किए हैं। आप नेताओं ने अपने-अपने हाथों में बैनर लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

आप विधायक ने बीजेपी को घेरा

AAP विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि मोदी जी और नड्डा जी ने गारंटी दी थी कि दिल्ली में महिलाओं को होली पर मुफ्त सिलेंडर मिलेंगे। हम यहां लोगों को यह बताने आए हैं कि भाजपा एक 'जुमला' पार्टी है। दिल्ली के लोगों को न तो मुफ्त सिलेंडर मिले और न ही 2500 रुपए मिले। हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक दिल्ली के लोगों को मुफ्त सिलेंडर नहीं मिल जाते।

AAP नेताओं की नारेबाजी

विरोध करते हुए आप के नेताओं ने अपने हाथों में बैनर पकड़े हुए थे जिसपर सिलेंड बना था। बैनर पर लिखा था- 'होली आ गई फ्री सिलेंडर कब आएगा?' इसी के साथ नारेबाजी करते हुए नेताओं ने कहा, 'मोदी की गारंटी जुमला है'

आपको बता दें कि, आम आदमी पार्टी अब तक 2500 रुपये वाली योजना का मुद्दा उठा रही थी। बीजेपी ने वादा किया था कि 8 मार्च से महिलाओं को हर महीने राशि दी जाएगी। हालांकि, ऐसा फिलहाल नहीं हुआ है। अब इस मुद्दे के बाद फ्री सिलेंडर वाले नए मुद्दे ने जन्म लिया है। अब देखना यह होगा कि फ्रि सिलेंडर पर कितनी सियासत होती है?

नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भी बीजेपी को घेरा

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बुधवार (12 मार्च) को फ्री सिलेंडर वाला मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा के लोगों, PM मोदी ने दिल्ली की जनता से बहुत वादे किए थे। 8 मार्च तक 2500 रुपये देने का वादा जुमला निकला, अब होली तक दिल्ली की हर महिला को मुफ्त सिलेंडर मिलना था। होली में 2 दिन बचे हैं और दिल्ली की महिलाएं इंतजार कर रही हैं कि उन्हें मुफ्त सिलेंडर कब मिलेगा। आज दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में महिलाएं भाजपा के झूठे वादों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं, अब सिर्फ दो दिन बचे हैं और भाजपा ने अपना वादा पूरा नहीं किया।

Created On :   13 March 2025 11:45 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story