लोकसभा चुनाव 2024: चौथे चरण में 476 कैंडिडेट्स है करोड़पति, जानिए भाजपा, कांग्रेस से किन प्रत्याशियों की है सबसे अधिक संपत्ति

चौथे चरण में 476 कैंडिडेट्स है करोड़पति, जानिए भाजपा, कांग्रेस से किन प्रत्याशियों की है सबसे अधिक संपत्ति
  • देश में 13 मई को लोकसभा चुनाव का चौथा चरण
  • चौथे चरण के चुनाव में कुल 476 कैंडिडेट्स करोड़पति
  • इन पार्टी से है सबसे अधिक करोड़पति कैंडिडेट्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में 13 मई को लोकसभा चुनाव का चौथा चरण होना है। इस चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस बार 1710 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदात के हाथ में तय होगा। चौथे चरण के मतदान में एडीआर और द नेशनल इलेक्शन वॉच ने करोड़पति प्रत्याशियों की एक रिपोर्ट तैयार किया है। जिसके मुताबिक इस बार 28 प्रतिशत से अधिक मतदाता करोड़पति हैं। इसके अलावा इनमें से 24 प्रत्याशी की संपत्ति शून्य हैं। इस हिसाब से प्रति प्रत्याशी की औसत संपत्ति 11.72 करोड़ रुपये हैं।

करोड़पति कैंडिडेट्स की लिस्ट

चौथे चरण में करोड़पति प्रत्याशियों की लिस्ट में पहले स्थान पर आंध्र प्रदेश के गुंटूर से तेलुगु देशम पार्टी के डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी हैं। उनके पास कुल 5,705 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर तेलंगाना के चेवेल्ला से भाजपा के प्रत्याशी कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी का नाम हैं। उनके पास 4,568 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

रिपोर्ट के मुताबिक, चौथे चरण के चुनावी मैदान में भाजपा के 70 में से 65 या 93 कैंडिडेट करोड़पति हैं। इसके अलावा कांग्रेस से 56 कैंडिडेट करोड़पति हैं। जबकि, शिवसेना (यूबीटी), बीजू जनता दल (बीजेडी), राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), टीडीपी, भारत राष्ट्र समिति और शिवसेना ने के सारे कैंडिडेट्स करोड़पति हैं।

इस चरण में पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पार्टी के 7 करोड़पति कैंडिडेट्स मैदान में हैं। उत्तरप्रदेश की समाजवादी पार्टी के 19 में से 58 प्रतिशत से अधिक यानी 11 कैंडिडेट्स करोड़पति हैं।

पार्टी के कैंडिडेट्स की औसत संपत्ति

भाजपा के कैंडिडेट्स की औसत संपत्ति 101.77 करोड़ रुपये है। कांग्रेस की बात करें तो कैंडिटेट्स की औसत संपत्ति 23.66 करोड़ रुपये है। जबकि, बहुजन समाज पार्टी के 92 कैंडिडेट्स की औसत संपत्ति 1.94 करोड़ रुपये है। जो करोड़पति कैंडिडेट्स की लिस्ट में सबसे कम है।

इस चरण में भाजपा के 70 कैंडिडेट्स में से 10 की संपत्ति 50 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इनमें से 44.3 फीसदी कैंडिडेट्स ने अपनी संपत्ति 1 करोड़ से 10 करोड़ के बीच में बताई है। भाजपा में केवल 5 कैंडिडेट्स ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 1 करोड़ रुपये से कम है।

कांग्रेस के कुल 61 कैंडिडेट्स में 7 की संपत्ति 50 करोड़ रुपये से ज्यादा हैं। इनमें से 8 प्रतिशत कैंडिडेट्स की संपत्ति 1 करोड़ रुपये से अधिक नहीं है। सपा में 19 कैंडिडेट्स में 8 की संपत्ति 1 से 10 करोड़ रुपये के बीच में हैं। इसके अलावा यवजन श्रमिका रायथू कांग्रेस पार्टी के 25 कैंडिडेट्स में मात्र 1 कैंडिडेट की संपत्ति 1 करोड़ रुपये से कम है। इसके अलावा बाकी 6 कैंडिडेट्स की संपत्ति 50 करोड़ रुपये से अधिक है।

चौथे चरण के 5 बड़े करोड़पति कैंडिडेट्स

डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी

करोड़पति कैंडिडेट्स की सूची में पहने नंबर पर टीडीपी पार्टी के नेता और आंध्र प्रदेश के गुंटूर सीट से प्रत्याशी डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति 5,705.5 करोड़ रुपये घोषित की है। जबकि, देनदारी 1,038 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसके अलावा उन पर एक आराधिक मामला भी चल रहा हैं।

कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी

इस लिस्ट में अगले नंबर पर भाजपा नेता और तेलंगाना के चेवेल्ला सीट से प्रत्याशी कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी हैं। उनकी कुल संपत्ति 4,568 करोड़ रुपये हैं। भाजपा प्रत्याशी की देनदारी 13 करोड़ रुपये से ज्यादा है। रेड्डी पर चार आपराधिक मामले भी चल रहे हैं।

प्रभाकर रेड्डी वेमिरेड्डी

तीसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से टीडीपी कैंडिडेट प्रभाकर रेड्डी वेमिरेड्डी की संपत्ति 716 करोड़ रुपये हैं। जबकि, उनकी देनदारी 2 करोड़ रुपये हैं। टीडीपी प्रत्याशी पर 6 आपराधिक मामले चल रहे हैं।

अमृता रॉय

पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर सीट से भाजपा नेता अमृता रॉय की संपत्ति 554 करोड़ रुपये हैं। उन्होंने कोई देनदारी घोषित नहीं की है। इसके साथ ही वह करोड़पति कैंडिडेट्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर है। अमृता रॉय के ऊपर कोई आपराधिक मामल नहीं चल रहा है।

सीएम रमेश

इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ले पर भाजपा प्रत्याशी की 497 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं। जबकि उनकी देनदारी 101 करोड़ रुपये की हैं। रमेश पर पांच आपराधिक मामले चल रहे है।

Created On :   11 May 2024 4:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story