लोकसभा चुनाव 2024: पहला चरण के 10 अमीर सांसद उम्मीदवार, संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान, नकुलनाथ का नाम टॉप पर

पहला चरण के 10 अमीर सांसद उम्मीदवार, संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान, नकुलनाथ का नाम टॉप पर
  • 10 अमीर सांसद उम्मीदवारों की लिस्ट में नकुलनाथ पहले स्थान पर
  • कांग्रेस के तीन बीजेपी के पांच उम्मीदवार टॉप-10 लिस्ट में
  • नकुलनाथ का नाम सबसे ऊपर!

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ देश के सबसे अमीर सांसदों में गिने जाते हैं। 2019 के मोदी लहर में वह मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से चुनाव लड़े और सांसद चुने गए। इस सीट पर पहले चरण में मतदान होने वाला है। ऐसे में छिंदवाड़ा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने नामांकन दाखिल करवाने के दौरान अपनी कुल संपत्ति का ब्योरा दिया है। जिसके मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 716 करोड़ रुपए दर्ज की गई है । हैरत की बाद तो यह है कि इतनी संपत्ति होने के बाद भी नकुलनाथ के पास अपनी खुद की गाड़ी नहीं है। अमीर सांसद उम्मीदवारों की इस लिस्ट में कई और नाम भी हैं, जिनकी कुल संपत्ति जान कर आप हैरान रह जाएंगे। आईए, जानते हैं इनके बारे में..

1. नकुलनाथ की संपत्ति

नामांकन के दौरान नकुलनाथ ने अपनी कुल संपत्ति का ब्योरा दिया। जहां उनकी कुल संपत्ति लगभग 716 करोड़ से ज्यादा दर्ज की गई है। इसके साथ ही उनके पास 147.58 कैरेट के हीरे और नग है। 1896 ग्राम सोने के आभूषण और 7.630 किग्रा चांदी भी है। वर्ष 2022-2023 में नकुलनाथ की कुल कमाई लगभग 7.89 करोड़ हुई थी।

2.अशोक कुमार

अशोक कुमार तमिलनाडु की इरोड सीट से चुनावी मैदान में जंग लड़ रहे हैं। अशोक कुमार एआईएडीएमके के उम्मीदवार हैं। इसके साथ ही वह लगभग 662 करोड़ से ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं।

3. देवनाथन यादव टी

देवनाथन यादव टी तमिलनाडु के शिवगंगा लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। उनके पास कुल संपत्ति लगभग 304 करोड़ रुपए से अधिक है।

4. माला राज्य लक्ष्मी शाह

माला राज्य लक्ष्मी शाह उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार हैं। उनके पास कुल संपत्ति लगभग 206 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

5. माजिद अली

माजिद अली उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से बसपा के उम्मीदवार हैं। बसपा नेता माजिद अली की कुल संपत्ति लगभग 159 करोड़ रुपए से अधिक है।

6. एसी शनमुगम

एसी शनमुगम तमिलनाडु के वेल्लोर से बीजेपी के कैंडिडेट हैं। उनके पास कुल संपत्ति करीब 152 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

7. जयप्रकाश वी

जयप्रकाश वी एआईए़डीएमके के बड़े नेता हैं। वर्तमान में जयप्रकाश तमिलनाडु के कृष्णागिरी निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 135 करोड़ रुपए है।

8. विन्सेंट एच पाला

विन्सेंट एच पाला मेघालय में शिलॉन्ग (एसटी) सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। उनके पास लगभग 125 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।

9. ज्योति मिर्धा

ज्योति मिर्धा राजस्थान के नागौर से बीजेपी की कैंडिडेट हैं। उनके पास लगभग 102 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है।

10. कार्ति पी चिदंबरम

कार्ति पी चिदंबरम तमिलनाडु की शिवगंगा लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। उनके पास लगभग 96 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है।

Created On :   8 April 2024 3:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story