Breaking News: आज की बड़ी खबरें 02 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

आज की बड़ी खबरें 02 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव
02 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 2 Feb 2025 9:17 PM IST

    दिल्ली को हमें मुक्त करना है- हिमंत बिस्वा सरमा

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पीरागढ़ी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, "दिल्ली को हमें मुक्त करना है। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जैसे लोगों से हमें दिल्ली को मुक्त करवाना है और दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनानी है।"

  • 2 Feb 2025 8:58 PM IST

    राहुल गांधी ने केजरीवाल पर बोला हमला

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि पांच साल के अंदर वे दिल्ली का पानी साफ करेंगे, यमुना में नहाएंगे और यमुना का पानी पिएंगे। अरविंद केजरीवाल आप एक बार दिल्ली का ही पानी पी लीजिए।"

  • 2 Feb 2025 8:04 PM IST

    दिल्ली चुनाव पर मोहन यादव की प्रतिक्रिया

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 पर कहा, "अरविंद केजरीवाल ने गालियों के खजाने पर अपना हक खत्म कर लिया है। अब चाहें वे कुछ भी कहें, जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी और जनता ने अब अरविंद केजरीवाल से तौबा करने की कसम खाई है।"

  • 2 Feb 2025 7:52 PM IST

    अभिषेक ने छुड़ाए इंग्लिश गेंदबाजों के पसीने

    सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इंग्लिश गेंदबाजों के धागे खोल दिए हैं। उन्होंने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

  • 2 Feb 2025 7:26 PM IST

    17 गेंदों में जड़ा पचासा

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

  • 2 Feb 2025 7:13 PM IST

    भारत को लगा पहला झटका

    इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी-20 में टीम इंडिया को पहला झटका संजू सैमसन के विकेट के तौर पर लगा है। मैच के दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर सैमसन मार्क वुड की गेंद पर 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

  • 2 Feb 2025 7:01 PM IST

    शुरु हुआ पांचावां टी-20 मैच

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही सीरीज की पाचंवी और आखिरी टी-20 मैच की शुरुआत हो चुकी है। भारत पहले बल्लेबाजी करने उतरा है। टीम की पारी की शुरुआत विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। वहीं, इंग्लैंड की ओर से पहला ओवर तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर डाल रहे हैं।

  • 2 Feb 2025 6:49 PM IST

    इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

    सीरीज के पांचवें मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

    फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

  • 2 Feb 2025 6:40 PM IST

    भारत की प्लेइंग इलेवन

    सीरीज के पांचवें मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन

    संजू सैमसन (डब्ल्यू), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (सी), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।

  • 2 Feb 2025 6:39 PM IST

    इंग्लैंड ने जीता टॉस

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले की शुरुआत महज कुछ ही देर में होने वाली है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

Created On :   2 Feb 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story