Breaking News: आज की बड़ी खबरें 02 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

आज की बड़ी खबरें 02 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव
02 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 2 Feb 2025 6:16 PM IST

    यह बजट आम लोगों के लिए नहीं, भाजपा को चंदा देने वालों के लिए है - सांसद पार्थ भौमिक

    पश्चिम बंगाल के बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद पार्थ भौमिक ने केंद्रीय बजट 2025 पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बजट आम लोगों के लिए नहीं है, बल्कि उन लोगों के लिए है जो भाजपा को चंदा देते हैं।

  • 2 Feb 2025 6:01 PM IST

    एशियाई शीतकालीन खेलों की मशाल रिले 3 फरवरी को हार्बिन में आयोजित होगी

    चार महीने से अधिक समय की तैयारी के बाद, नौवें एशियाई शीतकालीन खेलों के लिए मशाल रिले आधिकारिक तौर पर सोमवार 3 फरवरी की सुबह हार्बिन में शुरू होगी।


  • 2 Feb 2025 5:45 PM IST

    बीजापुर में बड़ी घटना टली, पुलिस ने 25 किलो के आईईडी को किया नष्ट

    छत्तीसगढ़ में बीजापुर पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली है। उसूर-आवापल्ली मुख्य मार्ग पर उसूर से 3 किलोमीटर की दूरी पर धान मंडी के पास सड़क पर माओवादियों द्वारा लगाए गए 25 किलो के आईईडी को बीडीएस टीम ने खोजकर नष्ट कर दिया। माओवादियों ने सड़क के बीचों-बीच प्लास्टिक के कंटेनर में आईईडी को रखा था।

  • 2 Feb 2025 5:29 PM IST

    मनोहर लाल खट्टर अंतरराष्ट्रीय संस्कृति महा उत्सव में शामिल हुए

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर कुरुक्षेत्र के पेहवा में अंतरराष्ट्रीय संस्कृति महा उत्सव में शामिल हुए।

  • 2 Feb 2025 5:04 PM IST

    ट्रंप के 'टैरिफ आदेश' पर चीन के कड़े तेवर

    चीनी वस्तुओं पर टैरिफ लगाने के अमेरिकी आदेश को लेकर चीन ने तीखा विरोध दर्ज कराया है। रविवार को वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि चीन विश्व व्यापार संगठन में मुकदमा दायर करेगा और अपने हितों की रक्षा के लिए उचित जवाबी कदम उठाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंत्रालय ने कहा, "अमेरिका की ओर से एकतरफा टैरिफ वृद्धि विश्व व्यापार संगठन के नियमों का गंभीर उल्लंघन है। यह कदम न केवल अमेरिका के अपने मुद्दों को हल करने में नाकाम है बल्कि चीन-अमेरिका के सामान्य आर्थिक और व्यापार सहयोग को भी बाधित करता है। चीन [अमेरिकी निर्णय] का कड़ा विरोध करता है और इससे बेहद असंतुष्ट है।"

  • 2 Feb 2025 4:42 PM IST

    शादी की सालगिरह पर समीरा रेड्डी ने पति अक्षय वर्दे को खास अंदाज में दी बधाई

    अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने रविवार को शादी की 11वीं सालगिरह पर पति अक्षय वर्दे के साथ खूबसूरत तस्वीर शेयर की। सोशल मीडिया पर पोस्ट तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने खास अंदाज में पति को शुभकामनाएं दी।

  • 2 Feb 2025 4:09 PM IST

    केजरीवाल और आतिशी चुनाव हार रहे हैं- बीजेपी नेता मनोज तिवारी

    भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "अरविंद केजरीवाल खुद अपना चुनाव हार रहे हैं। आतिशी जी खुद चुनाव हार रही हैं। दिल्ली में भाजपा की सरकार बन रही है। हम दिल्ली को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र बनाएंगे। मजदूरों गरीबों से लेकर औद्योगिक बेल्ट की जगह की सुविधा को बढ़ाएंगे। बिजली देंगे और उसका उचित मूल्य रहेगा। आज जो बिजली का बढ़ा हुआ बिल आ रहा है वो किसी को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। 5 फरवरी को कमल का बटन दबाकर दिल्ली के लोग भाजपा को लाएंगे।"

  • 2 Feb 2025 3:42 PM IST

    जिससे सनातन धर्म का गौरव बढ़ता हो, सपा को उससे पीड़ा होती है - सीएम योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को समाजवादी पार्टी को खूब धोया। बोले कि 'एक्स' पर दो महीने से सपा अध्यक्ष के पोस्ट को देखिए, यह प्रयागराज महाकुंभ का विरोध करते हुए आए हैं। अब तक 34 करोड़ श्रद्धालुओं ने पावन त्रिवेणी के संगम पर आस्था की डुबकी लगाई है। शनिवार को उप राष्ट्रपति, कई देशों के राजदूत-हाई कमिश्नर आए थे। पूरी दुनिया आकर अभिभूत है, लेकिन सपा को इससे पीड़ा हो रही है। जिससे सनातन धर्म का गौरव बढ़ता हो, भारतीयों का सीना चौड़ा होता हो, उससे सपा को पीड़ा होती है। सपा सनातन धर्म और सामाजिक न्याय के पुरोधाओं की विरोधी है।

  • 2 Feb 2025 2:24 PM IST

    लगातार दूसरी बार विश्व विजेता बना भारत

    अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेटों से मात देकर भारत दूसरी बार विश्व विजेता बन गया है। 

  • 2 Feb 2025 2:02 PM IST

    बोले PM मोदी

    'BJP मिडिल क्लास को सम्मान देती है'

Created On :   2 Feb 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story