Breaking News: आज की बड़ी खबरें 02 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 3 Feb 2025 1:17 AM IST
अप्रैल तक भारत में लॉन्च किया जाएगा एप्पल इंटेलीजेंस
एप्पल के सीईओ टिम कुक ने ऐलान किया है कि कंपनी इस साल अप्रैल में अपने एआई संचालित सूट 'एप्पल इंटेलीजेंस' को भारत में लॉन्च करने वाली है। एप्पल की ओर से इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है क्योंकि इसके जरिए भारत में मौजूद एप्पल यूजर के लिए स्थानीयकृत अंग्रेजी की सुविधा भी दी जाएगी। जिसका मतलब है कि भारत में इस्तेमाल की जाने वाली एप्पल डीवाइस में यूर्ज्स को जल्द ही राइटिंग टूल्स, स्मार्ट रिप्लाई और चैट जीपीटी इंडीग्रेशन एआई संचालित टूल तक की सुविध दी जाएगी।
- 3 Feb 2025 12:58 AM IST
मणिपुर के सीएम एन. बीरेन सिंह ने पर्यावरण क्षरण पर जताई चिंता
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने रविवार को बड़े पैमाने पर वनों की कटाई के कारण पर्यावरण के क्षरण और जल स्रोतों के विलुप्त होने पर चिंता जताई। भूजल को पानी के स्रोत के रूप में उपयोग करने की आवश्यकता पर बल देते हुए मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने बताया कि लघु सिंचाई विभाग के अंतर्गत 500 से अधिक ग्राउंड ड्रिलिंग पंप स्थापित किए गए हैं।
- 3 Feb 2025 12:28 AM IST
अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम पर मेहरबान हुई BCCI
विमेंस अंडर-19 टी-20 विश्व कप 2025 का खिताब जीतने के बाद निकी प्रसाद की कप्तानी वाली टीम इंडिया पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पैसों की बरसात कर दी है। बता दें, भारतीय महिला टीम ने खिताबी जंग में साउथ अफ्रीका को 9 विकेटों से मात दिया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने चैंपियंस टीम के लिए 5 करोड़ रुपयों के इनाम राशी का ऐलान किया है।
- 3 Feb 2025 12:00 AM IST
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के 'लिट्टी विथ मांझी' में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
एक तरफ पटना में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा द्वारा आयोजित 'लिट्टी विथ मांझी' लिट्टी पार्टी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए, वहीं दूसरी तरफ जहानाबाद में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अगले विधानसभा चुनाव में 20 से अधिक सीटों की मांग कर दी। केंद्रीय मंत्री मांझी ने कहा है कि इस बार हर हाल में अपना हिस्सा लेकर रहेंगे।
- 2 Feb 2025 11:25 PM IST
दिल्ली में इस बार बीजेपी की सरकार- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर
दिल्ली चुनाव पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "मैं लगभग 15-16 सीटों में (प्रचार के लिए)गया और मेरा मानना है कि इस बार दिल्ली में भाजपा की जीत निश्चित है। खासकर दिल्ली देहात में जहां से हमें बहुत कम सीटें मिला करती थीं। हरियाणा का भी एक प्रभाव दिल्ली देहात पर पड़ा है। निश्चित तौर पर हम दिल्ली में इस बार सरकार बनाएंगे।"
- 2 Feb 2025 11:11 PM IST
चंद्रबाबू नायडू ने बीजेपी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे
दिल्ली में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बीजेपी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे।
- 2 Feb 2025 10:49 PM IST
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लापता सैनिक को ढूंढ निकाला
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लापता हुए सेना के एक जवान को रविवार को ढूंढ निकाला। एक अधिकारी ने बताया कि एक महीने की छुट्टी के बाद ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए अनंतनाग जिले के चत्तेर्गुल गांव स्थित अपने घर से रंग्रेथ श्रीनगर जाते समय प्रादेशिक सेना का एक जवान लापता हो गया था, उसे रविवार को पुलिस ने ढूंढ निकाला।
- 2 Feb 2025 10:35 PM IST
दिल्ली में बीजेपी के पक्ष में माहौल, इस बार खिलेगा कमल सीएम मोहन यादव
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को एक बड़ा दावा किया। मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि इस बार दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में मजबूत माहौल बन चुका है।
- 2 Feb 2025 9:57 PM IST
भारत ने जीता पांचवां मैच
भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को पांचवें टी-20 में 150 रनों से मात दिया है।
- 2 Feb 2025 9:38 PM IST
5 तारीख को भाजपा के पक्ष में मतदान होगा- वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "मैंने 18 दिन पहले कहा था कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे अरविंद केजरीवाल अपने ऊपर और अपने लोगों के ऊपर हमला करवाएंगे और अब वही हो रहा है। अपने ही लोगों से अपने साथियों पर हमला करवाना ये अरविंद केजरीवाल की पुरानी हरकतें हैं लेकिन अब दिल्ली उनकी इन घिनौनी हरकतों को जानती है और इसका जवाब देगी। 5 तारीख को भाजपा के पक्ष में मतदान होगा।"
Created On :   2 Feb 2025 8:00 AM IST