जुलाई 2021: इस माह आएंगे जगन्नाथ जी रथयात्रा सहित ये व्रत और त्यौहार, देखें पूरी लिस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिन्दू पंचाग के चौथे माह की शुरुआत बीते दिनों हो चुकी है। वहीं अंग्रेजी कैलेंडर का 7वां माह जुलाई, आज गुरुवार से शुरू हो गया है। हर माह की तरह इस माह में काफी सारे व्रत और त्यौहार आते हैं। इस माह में जगन्नाथ जी रथयात्रा और देवशयनी एकादशी के साथ ही शीतलाष्टमी, योगिनी एकादशी, मासिक शिवरात्रि, गुप्त नवरात्रि, विनायक चतुर्थी, ईद उल अजहा जैसे कई सारे व्रत और त्यौहार आते हैं।
इस माह में आने वाले पर्व को जितने उत्साह से मनाया जाता है, उतने ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ व्रत रखे जाते हैं। इस माह में आने वाली देवशयनी एकादशी से देवी-देवता चार माह के लिए शयन करने चले जाते हैं। इसे चातुर्मास भी कहा जाता है। यानी कि चार माह तक देव विश्राम करते हैं। ऐसे में सभी मांगलिक कार्य वर्जित रहते हैं। फिलहाल आइए जानते हैं इस माह में आने वाले व्रत और त्यौहारों के बारे में दिन और दिनांक के साथ...
आषाढ़ माह: जानें हिन्दू कैलेंडर के चौथे माह के बारे में, इन देवों की करें उपासना
दिनांक |
दिन |
व्रत और त्यौहार |
02 जुलाई 2021 |
शुक्रवार |
शीतलाष्टमी |
03 जुलाई 2021 |
शनिवार |
पंचक का समापन |
05 जुलाई 2021 |
सोमवार |
योगिनी एकादशी व्रत |
07 जुलाई 2021 |
बुधवार |
प्रदोष व्रत |
08 जुलाई 2021 |
गुरुवार |
मासिक शिवरात्रि |
09 जुलाई 2021 |
शुक्रवार |
अमावस्या तिथि |
11 जुलाई 2021 |
रविवार |
गुप्त नवरात्रि प्रारंभ |
12 जुलाई 2021 |
सोमवार |
श्री जगन्नाथ जी रथयात्रा प्रारंभ |
13 जुलाई 2021 |
मंगलवार |
विनायक चतुर्दशी व्रत |
15 जुलाई 2021 |
गुरुवार |
स्कंद षष्ठी |
16 जुलाई 2021 |
शुक्रवार |
मां ताप्ती जयंती और कर्क संक्रांति |
17 जुलाई 2021 |
शनिवार |
दुर्गाष्टमी |
18 जुलाई 2021 |
रविवार |
गुप्त नवरात्रि पारण |
19 जुलाई 2021 |
सोमवार |
आशा दशमी का व्रत रहेगा |
20 जुलाई 2021 |
मंगलवार |
देवशयनी एकादशी, ईद-उल-अजहा |
21 जुलाई 2021 |
बुधवार |
प्रदोष व्रत, वामन द्वादशी |
22 जुलाई 2021 |
गुरुवार |
विजया पार्वती व्रत |
24 जुलाई 2021 |
शनिवार |
पूर्णिमा व्रत |
26 जुलाई 2021 |
सोमवार |
श्रावण मास का पहला सोमवार |
27 जुलाई 2021 |
मंगलवार |
संकष्टी चतुर्थी |
30 जुलाई 2021 |
शुक्रवार |
शीतला सप्तमी व्रत |
31 जुलाई 2021 |
शनिवार |
कालाष्टमी |
Created On :   30 Jun 2021 3:37 PM IST