Kamada Ekadashi 2025: अधूरी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए श्री हरि की इस विधि से करें पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त

- व्रत करने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है
- इस दिन दान करने का भी महत्व बताया गया है
- क्षमतानुसार धन आदि का दान करना चाहिए
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को काफी पवित्र माना गया है और यह दिन श्री हरि यानि कि भगवान विष्णु को समर्पित है। वहीं हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) के नाम से जाना जाता है। यह एकादशी इस वर्ष 08 अप्रैल 2025, मंगलवार को है। ऐसा कहा जाता है कि, जो भी व्यक्ति इस दिन व्रत रखने के साथ पूरे विधि विधान से पूजा करता है उसे समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही इससे आपकी अधूरी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
इसके अलावा इस दिन दान करने का भी महत्व बताया गया है। इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को गुड़- तिल के अलावा गेहूं, चावल, दालें, कपड़े, धोती, चादर, या अपनी क्षमतानुसार धन आदि का दान करना चाहिए। आइए जानते हैं एकादशी की पूजा विधि और मुहूर्त...
कामदा एकादशी शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4 बजकर 32 मिनट ये 5 बजकर 18 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक
कामदा एकादशी की पूजन विधि
- घर के मंदिर की सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव करें।
- इसके बाद चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर रखें।
- भगवान को पंचामृत से स्नान आदि कराकर वस्त्र पहनाएं।
- भगवान विष्णु की प्रतिमा के सामने एक तेल का दीपक जलाएं।
- भगवान विष्णु का आह्वान करें।
- चंदन, जनेऊ, गंध, अक्षत, पुष्प, तिल, नैवेद्य, ऋतुफल, पान, नारियल, आदि अर्पित करें।
- मन ही मन ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जितनी बार हो सके उतनी बार जप करें।
- भगवान को फल या मिठाई या अन्य सात्विक भोजन अर्पित करें।
- भगवान विष्णु की आरती करें।
कामदा एकादशी मंत्रः
ॐ नारायणाय नम: ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्टं च लभ्यते।।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   7 April 2025 5:40 PM IST