Guru Pradosh Upay: गुरु प्रदोष पर करें ये आसान उपाय, समस्याओं से मिलेगी निजात जीवन होगा सुखमय

गुरु प्रदोष पर करें ये आसान उपाय, समस्याओं से मिलेगी निजात जीवन होगा सुखमय
  • 10 अप्रैल को रखा जाएगा प्रदोष व्रत
  • यह​ व्रत भगवान शिव को समर्पित है
  • इस दिन के लिए कुछ आसान उपाय हैं

डिजिटल डेस्क, भोपाल। देवों के देव महादेव को समर्पित प्रदोष व्रत हर महीने के त्रयोदशी तिथि को आता है यानि कि 30 दिनों में दो बार। लेकिन, दिन के अनुरूप इसे अलग नाम से जाना जाता है। फिलहाल, चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि गुरुवार को है। गुरु प्रदोष व्रत तारीख के अनुसार, 10 अप्रैल को रखा जाएगा। इस दिन के लिए कुछ आसान उपाय बताए गए हैं, जिन्हें आजमाने से आपको समस्याओं से निजात मिल सकती और आपको जीवन सुखमय होगा। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में...

डिप्रेशन की समस्या दूर करने उपाय

गुरु प्रदोष के दिन लाल मिर्च के बीज निकालें और इन्हें जल में मिलाएं। इसके बाद दिन में किसी भी समय इस जल को सूर्य को अर्पित करें। ऐसा करने से डिप्रेशन की समस्या से मुक्ति मिलती है।

व्यापार में वृद्धि का उपाय

यदि आप चाहते हैं कि आपके व्यापार में वृद्धि हो और खूब लाभ कमाएं। इसके लिए आप मिट्टी के तीन दीपक लें और फिर इनमें पीली सरसों के दाने, तिल, साबुत नमक और साबुत धनिया मिलाएं। इन दीयों को अपने व्यापार स्थल पर रखने से आपकी समस्या दूर होगी।

अच्छे स्वास्थ्य के लिए उपाय

गुरु प्रदोष के दिन व्रत रखने के साथ ही विधि विधान से भगवान शिव की पूजा करें। इसके साथ ही शिव मंदिर में नारियल का दान करें और भगवान शिव से अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें। इससे आपको अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होगी।

क्लेश दूर करने के लिए उपाय

कई बार घर में क्लेश इतना अधिक होता है कि व्यक्ति परेशान हो जाता है और पारिवारिक क्लेश कई सारी समस्याओं की जड़ भी बन जाता है। इससे निजात पाने के लिए आप इस दिन शिव जी को दही और शहद मिश्रित भोग अर्पित करें। इससे आपकी परेशानी दूर होगी और जीवन सुखमय बनेगा।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   9 April 2025 6:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story