Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि समाप्त होने के बाद कलश में रखे नारियल का ऐसे करें उपयोग, पूजा के मिलेंगे शुभ फल!

- चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व हो चुका है शुरू
- कलश में लोग रखते हैं नारियल
- मंदिर में रखे नारियल का ऐसे करें इस्तेमाल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हुए काफी दिन हो गए हैं। नौ दिनों का ये पावन पर्व लोगों के जीवन में खुशियां लेकर आता है। इन नौ दिनों में हम देवी के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं। पूजा के दौरान अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाती है और इसके साथ ही माता की चौकी पर कलश भी स्थापित किया जाता है, जिसमें नारियल रखा जाता है। बहुत से लोगों को नहीं मालूम होता है कि उस नारियल से क्या करना है तो बिल्कुल परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि कलश में रखे नारियल का कैसे इस्तेमाल करना है।
मंदिर में रखें पूजा का नारियल
नवरात्रि के समापन के बाद आप कलश पर रखे हुए नारियल को एक लाल कपड़े में बांधकर मंदिर में माता रानी के पास रख सकते हैं। क्योंकि नौ दिन पूजा में स्थापित होने की वजह से ये नारियल बहुत ही ज्यादा पवित्र माना जाता है। इसलिए इसको माता रानी के पास रखते हैं तो वो प्रसन्न होती हैं।
प्रसाद के रूप में खाएं
नवरात्रि के समापन होने के बाद आप कलश में रखे हुए नारियल को प्रसाद के रूप में भी खा सकते हैं। इसको लेकर कुछ लोग इसको प्रसाद के रूप में भी नहीं खाते हैं लेकिन धार्मिक मान्याताओं के मुताबिक, पूजा के बाद इस नारियल को प्रसाद के रूप में देवी का भोग समझकर खा सकते हैं।
जल में करें प्रवाह
हवन और पूजा सामग्री को धार्मिक मान्याताओं के अनुसार उनको जल में प्रवाह करना शुभ होता है। इसलिए आप कलश में रखे नारियल को भी जल में प्रवाह कर सकते हैं।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On : 4 April 2025 1:03 PM