UPI DOWN: UPI हुआ DOWN, पेमेंट्स करने में हो रही है दिक्कत, ऑनलाइन पेमेंट्स ऐप्स नहीं कर रहे हैं काम

- UPI हुआ DOWN
- पेमेंट्स करने में हो रही है दिक्कत
- ऑनलाइन पेमेंट्स ऐप्स नहीं कर रहे हैं काम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में अचानक बुधवार शाम को यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) डाउन हो गया। शाम साढ़े छह से आठ बजे के बीच कई लोगों UPI के जरिए पैमेंट्स करने में दिक्कत हुई। Phonepe, Google Pay और Paytm के अलावा अन्य ऑनलाइन पेमेंट्स ऐप्स को यूज करने वाले यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बाद लोगों ने यूपीआई पेमेंट फेल होने की शिकायत की।
3200 से अधिक लोग ने की शिकायत
डाउनडिटेक्टर की ओर से भी UPI के डाउन होने की जानकारी मिली है। 3200 से अधिक लोग यूपीआई आउटेज को लेकर शिकायत की है। यूजर्स ने बैंलेंस देखने में भी दिक्कत हो रही है। NPCI की तरफ से ऑनलाइन पेमेंट्स में हो रही दिक्कतों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रिया
इस मामले पर कई यूजर्स ने सोशल मीडिया एक्स पर प्रतिक्रिया दी है। यूजर्स ने बताया है कि वे यूपीआई से भुगतान नहीं कर पा रहे हैं, जिससे लेन-देन प्रभावित हो रहा है। ऑनलाइन शॉपिंग और ऐप्स पर पैमेंट्स करने में दिक्कत हो रही है। यूजर्स ने बताया कि है कि उनके फोन पे, गूगल पे और पेटीएम जैसे ऐप्स सही से काम नहीं कर रहे।
Created On :   26 March 2025 10:07 PM IST