मौसम अपडेट: UP में पूरे दिन खिली रहेगी धूप, कल मिलेगी थोड़ी राहत, हरियाणा-तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

UP में पूरे दिन खिली रहेगी धूप, कल मिलेगी थोड़ी राहत, हरियाणा-तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?
  • यूपी में लोग धूप से परेशान
  • तमिलनाडु में बारिश की चेतावनी
  • हरियाणा में भी होगी बूंदाबांदी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा और तमिलनाडु में सोमवार (3 मार्च) को मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना जताई है। बूंदाबांदी के चलते इस राज्यों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं, अगर बात करें उत्तर प्रदेश के मौसम की तो आज यहां धूप खिली रहेगी। हालांकि, कल पछुआ हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आएगी। चलिए जानते हैं कैसा रहने वाला है आज का मौसम?

हरियाणा में बूंदाबांदी

मौसम विभाग ने हरियाणा में बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की है। चंडीगढ़, पंचकुला,अम्बाला, यमुनानगर,कैथल, कुरूक्षेत्र,करनाल में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। हरियाणा में आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

यूपी में खिलेगी धूप

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज धूप खिली रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को पछुआ हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी जो कि पहाड़ों से आ रही है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। इन हवाओं से लोगों को धूप से राहत मिलेगी। यूपी में आज का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़े -UP के गाजियाबाद में उत्तरैणी-मकरैणी महोत्सव में CM धामी हुए शामिल, कहा - उत्तराखंड के लोग देश-विदेश में मौजूद

तमिलनाडु में बरिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु के दस जिलों में बारिश हो सकती है। पूर्वी हवाओं के चलते भारी बारिश की आशंका है। इनमें तंजावुर, तिरुवरुर, नागापट्टिनम, मयिलादुथुराई, पुदुक्कोट्टई, रामनाथपुरम, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली, कन्नियाकुमारी और तेनकासी का नाम शामिल है। तमिलनाडु में सोमवार (3 मार्च) का आधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़े -गाजियाबाद में उत्तरैणी-मकरैणी महोत्सव में सीएम धामी ने ल‍िया भाग, कहा- उत्तराखंड के लोग देश-विदेश में मौजूद

Created On :   3 March 2025 11:57 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story