मौसम अपडेट: बिहार में आंधी-तूफान का हाई अलर्ट, हरियाणा-यूपी सहित अन्य राज्यों में ठंड की वापसी, जानें आज का मौसम अपडेट

बिहार में आंधी-तूफान का हाई अलर्ट, हरियाणा-यूपी सहित अन्य राज्यों में ठंड की वापसी, जानें आज का मौसम अपडेट
  • पहाड़ों पर बर्फबारी का मैदानी इलाकों पर असर
  • एमपी-यूपी में चली ठंडी हवाएं
  • बिहार में बारिश का अलर्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में ठंड ने यूटर्न लिया है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चलती हैं जिससे लोगों को ठंड का एहसास होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट आई है। हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित अन्य राज्यों में ठंड बढ़ गई है। वहीं, बात करें बिहार के मौसम की तो राज्य में आने वाले कुछ दिनों तक तूफान का अलर्ट जारी किया है। चलिए जानते हैं आज कैसा रहेगा मौसम का हाल?

हरियाणा में मौसम का हाल?

हरियाणा में गुरुवार (6 मार्च) सुबह से आसमान साफ है। लेकिन ठंडी हवाएं चल रही हैं जिससे लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। पानीपत में 18 किलोमीटर प्रति घंटा के गति से हवाएं चल रही हैं। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। राज्य में आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।


यह भी पढ़े -पहले बल्लेबाजी करते हुए किवीयों ने रच डाला इतिहास, कंगारूओं को पछाड़ते हुए खड़ा किया टूर्नामेंट में अब तक का हईएस्ट टोटल

बिहार में तूफान की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में आने वाले कुछ दिनों तक बारिश-गरज की संभावना है। इसी के साथ राज्य में आंधी और तूफान का भी अलर्ट जारी किया गया है। 7 मार्च और 8 मार्च को पश्चिम बंगाल और सिक्किम के गंगा के आस-पास के इलाकों में भी तूफान की आशंका जताई जा रही है। राज्य में आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।


उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से ठंडी हवाएं चल रही हैं जिससे ऐसा एहसास हो रहा है मानो ठंड वापस आ रही है। हालांकि, हवाएं चलते ने साथ मौसम साफ रहता है। गुरुवार को राज्य में 15-25 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलते की आशंका है। राज्य में आज का अधिकतम तापमना 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।


यह भी पढ़े -एमपी में बूंदाबांदी की संभावना, उत्तराखंड में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी, राजधानी दिल्ली में आज सुबह हुई बारिश, जानें कैसा रहेगा मौसम?

Created On :   6 March 2025 11:13 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story