मौसम अलर्ट: भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, यूपी समेत इन राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया मॉनसून अलर्ट, जानिए पूरा डिटेल

भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, यूपी समेत इन राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया मॉनसून अलर्ट, जानिए पूरा डिटेल
  • गर्मी से जल्द मिलेगा छुटकारा
  • इन राज्यों में मॉनसून अलर्ट
  • जानिए किस दिन होगी बारिश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के उत्तरी इलाकों में गर्मी कहर बरपा रही है। उत्तरप्रदेश, दिल्ली और अन्य कई राज्य गर्मी से उबल रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने देशभर के कई राज्यों में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक उत्तरप्रदेश, पूर्वी भारत और उत्तरी मध्य प्रदेश में हीटवेव का दौर जारी रहेगा। लेकिन, इससे पहले यूपी के कुछ इलाकों में आज और कल बारिश होने की संभावना है। जबकि, उत्तर पश्चिम के राज्यों में 7 जून यानी कल तक भारी बारिश और आंधी तूफान का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में 8 जून से भारी बारिश होने जा रही है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

बीते 24 घंटो में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तरी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में हीटवेव के आसार बन रहे हैं। इस दौरान हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर पश्चिम मध्यप्रदेश, यूपी में सबसे अधिक तापमान 43 से 46 डिग्री के बीच रहा। इन सब में उत्तप्रदेश के फतेहपुर जिले में सर्वाधिक 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इस बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल में तेज बारिश हुई।

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि कर्नाटक, महाराष्ट्र के कुछ इलाके, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश समेत अन्य इलाकों में मॉनसून की शुरुआत हो गई है। कर्टनाटक की बात करें तो यहां के कई इलाकों में अगले तीन से चार दिनों के अंदर मॉनसून की शुरुआत हो सकती है। इसके साथ-साथ तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी ओडिशा और महाराष्ट्र के अन्य इलाकों में मॉनसून दस्तक देने वाला है। ऐसे में इन राज्यों में जल्द ही तेज बारिश के साथ गर्मी से छुटकारा मिलेगा।

इन राज्यों में ओले गिरने का अलर्ट

देश के उत्तर पूर्वी राज्यों को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है। इनमें अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी पांच दिनों के अंदर हल्की से मध्यम बारिश होने की स्थिति बन सकती है। कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा के कुछ क्षेत्रों में छह से आठ जून को भारी बारिश होने वाली है।

इन राज्यों के इलाकों के अलावा बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल में अगले दो से तीन दिन के बीच हल्की से मध्य बारिश होने के आसार है। जबकि, ओडिशा, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में आने वाले चार से पांच दिनों तक बारिश होने वाली है। इसी के साथ छह से आठ जून के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

Created On :   6 Jun 2024 3:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story