साजिश फेल!: सलमान खान की गाड़ी उड़ाने का प्लान हुआ फेल, लॉरेंस गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार

सलमान खान की गाड़ी उड़ाने का प्लान हुआ फेल, लॉरेंस गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार
  • सलमान खान की कार पर गोलीबारी करने की साजिश फेल
  • मुंबई पुलिस को मिली बड़ी सफलता
  • लॉरेंस गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार सलमान खान की कार पर गोलीबारी करने की साजिश को मुंबई पुलिस ने नाकाम कर दिया। मुंबई के पनवेल में सलमान की गाड़ी पर हमला करने की प्लानिंग कर रहे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 लोगों को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। बता दें जिन 4 लोगों को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है वे सभी एक ही गैंग के बदमाश हैं। नवी मुंबई पुलिस ने बिश्नोई गैंग के आरोपियों को अरेस्ट कर उनके षडयंत्र पर पानी फेर दिया है। दरअसल, बिश्नोई गिरोह के बदमाश पाकिस्तान से खतरनाक हथियार मंगवाकर एक्टर की कार को शूट करना चाह रहे थे।

पाकिस्तान से बंदूकें मंगवाने की साजिश

सलमान खान की कार को गोलियों से छलनी करने की साजिश कर रहे बिश्नोई गैंग के लोग पाकिस्तान से हथियार मंगवाने की सोच रहे थे। जानकारी के मुताबिक, गैंग की प्लानिंग में AK-47, M-16, AK-92 जैसी खतरनाक बंदूकें शामिल थी। लेकिन पुलिस कर्मियों ने बिश्नोई गैंग की प्लानिंग को शुरू होने से पहले ही नाकाम कर दी।

चार गिरफ्तारी समेत दर्जनों पर FIR दर्ज

नवी मुंबई पुलिस ने बिश्नोई गैंग के 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके नाम गौरव भाटिया उर्फ नहवी, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना, धनंजय उर्फ अजय कश्यप और रिजवान खान उर्फ जावेद खान बताए जा रहे हैं। इन 4 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने 17 से ज्यादा लोगों पर FIR दर्ज की है। अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा, गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई नाम के लोगों समेत 17 से ज्यादा लोगों पर FIR दर्ज की गई है।

इस मामले में पुलिस के सामने एक नाम और आया है। बता दें FIR के दौरान आरोपियों ने पुलिस के सामने यह कबूला कि पाकिस्तान का डोगा नामक शख्स AK-47, M-16 और AK-92 जैसी बंदूकें खरीदता था। पाकिस्तानी डोगा और आरोपी अजय कश्यप जो फिलहाल पुलिस की हिरासत में है।

जानें किन धाराओं के तहत हुई गिरफ्तारी

चारों आरोपियों को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 115, धारा 120 (B) और धारा 506 के तहत हिरासत में लिया है। इन 4 आरोपियों के साथ पुलिस ने कुल 18 लोगों के ऊपर एफआईआर दर्ज की है।

14 अप्रैल को हुई थी फायरिंग

इस बार मुंबई पुलिस ने फायरिंग होने से पहले ही रोक दी है। लेकिन बता दें 14 अप्रैल को सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने दो बाइक सवार आदमियों ने फायरिंग की थी। यह फायरिंग सुबह 5 बजे हवा में की गई थी। 4 से 5 राउंड फायर करने के बाद दोनों लोग फरार हो गए थे। दोनों आदमियों ने हेलमेट पहना था जिसके कारण वह पुलिस की हिरासत में नहीं आ पाए थे। फायरिंग के दौरान सलमान खान अपने अपार्टमेंट में ही थे। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चलाई गई गोलियों के निशान भी पाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक एक बुलेट सलमान खान की बालकनी में लगे नेट के आर- पार चली गई।

फयरिंग के पीछे बिश्नोई गैंग का हाथ

बता दें फयरिंग के पीछे बिश्नोई गैंग का हाथ है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने फायरिंग वाले दिन ही सोशल मीडिया पर इस घटना की जिम्मेदारी ली। फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने दो दिनों बाद गुजरात से गिरफ्तार किया है।

Created On :   1 Jun 2024 10:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story