मणिपुर: इम्फाल ईस्ट जिले में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

- प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PREPAK (Pro) के चार सदस्य गिरफ्तार
- पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए
- नगाखापत एडवेंचर खारोक इलाके में हुई कार्रवाई
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मणिपुर के इम्फाल ईस्ट जिले में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PREPAK (Pro) के चार सदस्यों को अरेस्ट किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक महिला भी शामिल है। यह कार्रवाई सोमवार को नगाखापत एडवेंचर खारोक इलाके में की गई।पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों उग्रवादियों के पास से .32 बोर की पिस्तौल, जिसमें पांच कारतूस लोड थे, 6मोबाइल फोन और 2 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग हाल ही में इम्फाल ईस्ट के नाओरेम बिराहारी कॉलेज के पास दो व्यक्तियों के किडनैपिंग में शामिल थे।
पुलिस ने ये भी जानकारी दी कि सोमवार को इम्फाल ईस्ट के केइराओ वांगखेम गांव के पास टीबी अस्पताल के पास पहाड़ी इलाकों में एक सर्चिंग अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार मिले। इसमें एक 7.62 सेल्फ लोडिंग राइफल, 12 बोर की बंदूक, स्नाइपर राइफल, दो 9 एमएम पिस्तौल, एक .22 पिस्तौल, वायरलेस सेट और चार बुलेटप्रूफ प्लेट हैं। पुलिस ने बताया कि सभी मामलों में अभी भी जांच जारी है और सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया गया है।
खबरों से मिली जानकारी के अनुसार एक अन्य उग्रवादी को रविवार को सावोंगबंग क्षेत्र से अरेस्ट किया गया। उसकी पहचान 22 वर्षीय खुंदरकपम काथो सिंह के रूप में हुई है, जो PREPAK संगठन का बताया जा रहा। पुलिस ने ये भी बताया कि टेंगनौपाल जिले के यांगौबुंग और टी बॉन्गमोल गांवों में चलाए गए सर्च अभियान में 22 आईईडी, 7 मोबाइल फोन और कैमोफ्लाज क्लॉथ जब्त किए गए हैं। पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए।
Created On :   22 April 2025 7:11 PM IST