मौसम अपडेट: MP-UP और दिल्ली में सूरज ने बरपाया कहर, 40 तक पहुंचा तापमान, जम्मू-कश्मीर में लोग भूस्खलन से परेशान, स्कूलों में छुट्टी, जानें आज का मौसम अपडेट

MP-UP और दिल्ली में सूरज ने बरपाया कहर, 40 तक पहुंचा तापमान, जम्मू-कश्मीर में लोग भूस्खलन से परेशान, स्कूलों में छुट्टी, जानें आज का मौसम अपडेट
  • दिल्ली में 40 तक पहुंचा पारा
  • यूपी-एमपी में लोग भीषण गर्मी से परेशान
  • जम्मू-कश्मीर में यातायात प्रभावित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक तरफ भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है तो वहीं, जम्मू-कश्मीर में लोगों को लैंडस्लाइड के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और ओडिशा में धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इन राज्यों की धरती मानों तप रही है। दिल्ली, एमपी और यूपी में तो तापमान 40 तक पहुंच गया है। झारखंड, ओडिशा और बिहार में पारा 40 तक पहुंचे से सिर्फ 1 या 2 डिग्री कम है। वहीं, बात करें जम्मू-कश्मीर की तो भूस्खलन के चलते काफी नुकसान हुआ। बच्चों के स्कूल की छुट्टी कर दी गई है। यातायात भी प्रभावित है। चलिए जानते हैं मंगलवार (22 अप्रैल) को कैसा रहेगा देश का मौसम?

दिल्ली में गर्मी का सितम

देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। तेज हवाओं और बारिश के बाद अब लोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं। उन्होंने 11 बजे के बाद घर से निकलना किसी जुल्म से कम नहीं लग रहा है। राज्य का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिल्ली में तापमान और बढ़ेगा। ऐसे में लू लगने का भी खतरा है। इसलिए अपने आप को और परिवार का खास ध्यान रखें। दिल्ली में आज (22 अप्रैल) का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़े -राहुल गांधी ने अमेरिका में महाराष्ट्र चुनाव का जिक्र कर चुनाव आयोग पर लगाया बड़ा आरोप, बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने किया तीखा पलटवार

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के क्या हाल?

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम ने तबाहीपूर्ण रूप ले लिया है। रामबन में बादल फटने से चिनाब नदी में बाढ़ आ गई। बाढ़ के चलते काफी नुकसान हुआ। कई घर बह गए और सड़कें दिखनी बंद हो गईं। भूस्खलन के कारण रास्ते बंद हो गए हैं। साथ ही, स्कूलों की छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। लद्दाख में बर्फबारी के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली और यातायात बना दिए हैं। वहां बिजली और यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

यह भी पढ़े -एमपी के आने वाले तीन दिन करेंगे लोगों को भारी गर्मी से परेशान, हीटवेव का अलर्ट हुआ जारी, जानें कैसा रहने वाला है आपके शहर के मौसम का हाल

Created On :   22 April 2025 10:38 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story