हैदराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: रिटायर्ड आर्मी सोल्जर ने अपनी पत्नी का बेरहमी से किया कत्ल, बॉडी के टुकड़े कर कुकर में उबाला, पूछताछ में कबूला जुर्म

रिटायर्ड आर्मी सोल्जर ने अपनी पत्नी का बेरहमी से किया कत्ल, बॉडी के टुकड़े कर कुकर में उबाला, पूछताछ में कबूला जुर्म
  • हैदराबाद में पति ने की पत्नी की हत्या
  • शव के टुकड़े उबालकर झील में फेंका
  • आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। रंगारेड्डी जिले में रिटायर्ड आर्मी सोल्जर ने अपनी पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर दिया। आरोपी ने डेड बॉडी के छोटे-छोटे तुकड़े किए और उसे कुकर में उबाला। इसके बाद उसे झील में फेंक आया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल जांच जारी है।

यह भी पढ़े -क्या महानगर पालिका चुनाव में अकेले मैदान में उतरेगी सपा, पार्टी अध्यक्ष अबू आजमी ने किया क्लियर

कैसे थे पति-पत्नी के संबंध?

रिटायर्ड आर्मी सोल्जर गुरू मूर्ति और उसकी पत्नी वेंकट माधवी के संबंध कुछ खास अच्छे नहीं थे। दोनों के बीच आए दिन लड़ाई-झगड़े होते रहते थे।

गुमशुदगी की रिपोर्ट करवाई दर्ज

बता दें कि, 18 जनवरी को आरोपी ने अपनी पत्नी के लापता होने की जानकारी उनके परिजनों को दी थी। जिसके बाद माधवी के परिवार ने मीरपेट पुलिस स्टेश जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने तलाशी शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी अपनी पत्नी की तलाश में मदद करता रहा ताकि किसी को उसपर शक ना हो।

रिटायर्ड आर्मी सोल्जर ने ली हत्या की जिम्मेदारी

पुलिस को रिटायर्ड फौजी पर शक हुआ। पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उनसे अपना जुर्म कबूल किया। गुरू मूर्ति ने बताया कि उसका लड़ाई पत्नी के साथ हुई। जिसके बाद गुस्से में आकर उसने पत्नी की हत्या कर दी। शव के टुकड़े कर कुकर में उबाला और फिर झील में फेंक आया।

आरोपी के हैं दो बच्चे

जानकारी के अनुसार, आरोपी रिटायर्ड फौजी आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले का रहने वाला है। जिसकी उम्र 45 साल है। आर्मी से रिटायरमेंट के बाद वह हैदराबाद में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने लगा। गुरू मूर्ति और पत्नी वेंकट माधवी (35) के दो बच्चे हैं। यह सभी लोग मीरपेट के न्यू वेंकटेश्वरा नगर कॉलोनी में रहते थे।

Created On :   23 Jan 2025 12:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story