मौसम अपडेट: दिल्ली समेत कई जगहों पर ठंड देने जा रही है दस्तक, वहीं कुछ राज्यों में भारी बारिश के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के बारे में

दिल्ली समेत कई जगहों पर ठंड देने जा रही है दस्तक, वहीं कुछ राज्यों में भारी बारिश के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के बारे में
  • ठंड ने कई राज्यों से कह दिया है अलविदा
  • मानसून के जाने के बाद भी कई राज्यों में बारिश का कहर जारी
  • कई राज्यों में ठंड ने दे दी है दस्तक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कई राज्यों से मानसून ने अलविदा कह दिया है। लेकिन इसके बावजूद राजस्थान में बारिश का दौर थमा नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के लोगों को बारिश का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश के चलते अलर्ट भी जारी किया है। तमिलनाडु के भी करीब 11 जिलों में भारी बारिश के चलेत ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ राज्यों में ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। इन राज्यों में सुबह शाम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। साथ ही बादलों का भी आना जाना लगा हुआ है।

दिल्ली के क्या हैं हाल?

दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 13 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर तक तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिन में तापमान सामान्य रहेगा लेकिन सुबह शाम ठंड का एहसास होगा।

यह भी पढ़े -खतरे में हैं बांग्लादेशी हिंदू! मोहन भागवत ने इजरायल-हमास जंग से लेकर बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार का उठाया मुद्दा

यूपी का कैसा रहने वाला है मौसम?

यूपी में मानसून ने अलविदा कह दिया है। जिसके बारे में मौसम विभाग ने जानकारी दे दी थी। अब प्रदेश में हल्की ठंड महसूस होने लगी है। साथ ही तापमान में भी सुबह शाम गिरावट दर्ज हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले हफ्ते तक मौसम में सूखा महसूस होगा। साथ ही धूप भी खिली रहेगी लेकिन बादलों का आना जाना लगा रहेगा।

तमिलनाडु में बारिश का कहर जारी

तमिलनाडु में आने वाले 4-5 दिनों तक भारी बारिश होने के आसार हैं। जिसके चलते मौसम विभाग ने दस जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसमें चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, कोयंबटूर, तिरुपुर के साथ कई अन्य जिले शामिल हैं। भारी बारिश के चलते लोगों को सचेत कर दिया है और लोगों ने भी अलग-अलग जगहों पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़े -तापमान में आने लगा है बदलाव, बिहार से लेकर दिल्ली तक हल्की ठंड की संभावना, जानें मौसम विभाग का अपडेट

राजस्थान में अब भी बारिश से राहत नहीं

राजस्थान में मौसम का अलग मिजाज देखने मिल रहा है। मानसून के अलविदा कहने के बाद भी कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के 12 जिलों में बारिश होगी साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना है।

यह भी पढ़े -हेल्थ और पर्यावरण के लिए बेस्ट है भारत का खाना, अमेरिका-अर्जेंटीना का खाना है सबसे खराब, चीन और इंडोनेशिया भी पिछड़े

Created On :   13 Oct 2024 3:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story