Sunita Williams return: 'उसकी सुरक्षित वापसी सभी के लिए गर्व की बात', सुनीता के स्पेस स्टेशन से वापस लौटने पर बड़े भाई ने जताई खुशी

उसकी सुरक्षित वापसी सभी के लिए गर्व की बात, सुनीता के स्पेस स्टेशन से वापस लौटने पर बड़े भाई ने जताई खुशी
  • सुनीता विलियम्स की हो रही वापसी
  • साढ़े तीन बजे फ्लोरिडा के तट पर होगी लैंडिंग
  • पैतृक गांव खुशी का माहौल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्पेस (अंतरिक्ष) में फंसे नासा के एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर आखिरकार 9 महीने 13 दिन बाद धरती पर वापस आ रहे हैं। उनके साथ इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में मौजूद क्रू-9 के दो और एस्ट्रोनॉट निक हेग और अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी मंगलवार (18 मार्च) को स्पेस स्टेशन से रवाना हुए। चारों के स्पेसक्राफ्ट में सवार होने के बाद सुबह करीब 8.35 पर उसका गेट बंद हुआ। इसके बाद 10 बजकर 35 मिनट पर स्पेस स्टेशन से स्पेसक्राफ्ट अलग हुआ। यह सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर फ्लोरिडा के तट पर लैंड होगा।

परिवार में खुशी का माहौल

उनकी वापसी से परिवार में खुशी का माहौल है। दरअसल, सुनीता मूल रुप से गुजरात की रहने वाली हैं। उनके गांव में यज्ञ-पूजन का आयोजन हो रहा है। रिश्ते में सुनीता विलियम्स के बड़े भाई दिनेश ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "सुनीता विलियम्स नौ महीनों से अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं। घर के सभी लोग उसके लिए परेशान थे। परिवार के सभी लोग दुखी थे। न्यूज पेपर में सुनीता से जुड़ी कोई खबर आती थी, तो हम परेशान हो जाते थे। लेकिन अब जब आज सुनीता की सुरक्षित वापसी हो रही है, तो हमें बहुत आनंद हो रहा है।"

उन्होंने आगे कहा, "जब तक सुनीता विलियम्स सही-सलामत धरती पर नहीं आ जाएं, तब तक मुझे थोड़ी परेशानी और टेंशन है। घर के कई लोग मुझसे पूछते हैं तो मैं उन्हें सब कुछ ठीक बताता हूं, लेकिन जब सुनीता विलियम्स धरती पर सही-सलामत आएंगी, तभी मन प्रसन्न होगा। सुनीता के लिए सही सलामत आना, झुलासन गांव, अहमदाबाद, गुजरात, भारत और पूरी दुनिया के लिए बहुत गौरव की बात है।"

बता दें कि विलियम्स का परिवार गुजरात के मेहसाणा स्थित झुलासन गांव के रहने वाले ग्रामीण भी काफी खुश हैं। सभी लोग भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि अंतरिक्ष से उनकी सुरक्षित वापसी हो। गांव में उनके स्वागत के लिए तैयारियां की जा रही हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि सुनीता गांव में जरूर आएंगी।

Created On :   19 March 2025 2:16 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story