शक्तिकांत दास को मिली बड़ी जिम्मेदारी: PM मोदी के बने प्रधान सचिव-2, 6 साल रहे RBI के गवर्नर, रिटायमेंट के तीन महीने के अंदर मिला अहम पद

- शक्तिकांत दास को बनाए गए पीएम मोदी के प्रधान सचिव
- 6 साल तक रहे आरबीआई के गवर्नर
- कोरोना काल में लिए कई अहम फैसले
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रधान सचिव-2 नियुक्त किया गया है। कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने शनिवार को यह नियुक्ति की है। कमेटी के सचिव मनीष सक्सेना ने नियुक्ति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वह अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे। बता दें कि शशिकांत दास 6 साल तक आरबीआई गवर्नर रहने के बाद दिसंबर 2024 में रिटायर हुए थे। इस तरह वह अपनी रिटायरमेंट के तीन महीने के भीतर ही पीएमओ में महत्वपूर्ण पद पर पहुंच गए हैं।
बता दें कि अभी पीके मिश्रा पीएम मोदी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के नंबर वन पॉजिशन पर हैं। शक्तिकांत दास नंबर 2 की पोजिशन पर होंगे। बता दें कि दास तमिलनाडु कैडर के 1980 बैच के IAS अधिकारी रह चुके हैं।
शक्तिकांत दास के महत्वपूर्ण काम
आरबीआई के 25वें गवर्नर के पद के अलावा शक्तिकांत दास 15वें वित्त आयोग के सदस्य भी रह चुके हैं। उन्होंने अपने 42 साल के करियर में वित्त, निवेश और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में काम किया है। गर्वनर रहते हुए उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान ब्याज दरों में कटौती की थी। इस दौरान उन्होंने कुछ समय ईवीएम नहीं देने से भी छूट दी थी। उनके कार्यकाल के दौरान भारत में यूपीआई का तेजी से विस्तार हुआ।
उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध और इजराइल-हमास संघर्ष जैसे संकटों में देश की अर्थव्यवस्था को स्थिर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। दास साल 2023 और 2024 में लगातार दो बार दुनिया के टॉप सेंट्रल बैंकर चुने गए। उनको सेंट्रल बैंक रिपोर्ट कार्ड 2023 और 2024 में A+ ग्रेड मिला। यह अवॉर्ड अमेरिका के वॉशिंगटन D.C. में ग्लोबल फाइनेंस द्वारा दिया जाता है। शक्तिकांत दास को यह सम्मान महंगाई पर कंट्रोल, इकोनॉमिक ग्रोथ, करेंसी में स्टेबिलिटी और ब्याज दरों पर नियंत्रण के लिए यह सम्मान दिया गया था।
बता दें कि वर्तमान में भारत के गवर्नर संजय मल्होत्रा हैं। राजस्थान कैडर के 1990 बैच के आईएएस अफसर मल्होत्रा आरबीआई के 26वें गवर्नर हैं।
Created On :   22 Feb 2025 7:39 PM IST